{"_id":"5a8b35c34f1c1b28428b64ba","slug":"171519072707-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू प्रवेश
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैग-बीएचयू
बीएचयू में दाखिले के लिए अंतिम तिथि कल
अब तक 4 लाख आ चुके हैं आवेदन, पिछली बार 4.33 लाख ने भरे थे फार्म
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी।
बीएचयू में स्नातक, स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 फरवरी है। पिछली बार जहां 4.33 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, वहीं इस बार तीन दिन पहले तक आवेदन करने वालों का आंकड़ा करीब 4 लाख तक पहुंच गया है। दो दिन और शेष हैं। विश्वविद्यालय में सत्र 2018-19 के लिए स्नातक के 34, स्नातकोत्तर 125, डिप्लोमा के 58 पाठ्यक्रमों में कुल 12 हजार सीटों पर दाखिला होना है। प्रवेश की प्रक्रिया इस बार 22 जनवरी से ही शुरू हो गई थी। इस बार अभ्यर्थी को आधार नंबर भी अंकित करना है। बता दें कि स्नातक में 8,000 और स्नातकोत्तर में 4,000 सीटें हैं। छात्रों की सुविधा के लिए इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या 16 से बढ़ाकर 20 कर दी गई हैं। पटना, रांची, रायपुर और झांसी को भी इस बार शामिल किया गया है। परीक्षा नियंता मनोज पांडेय ने बताया कि पिछली बार की तुलना में इस बार 20 से 25 प्रतिशत आवेदन बढ़ने की संभावना है। विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय वेबसाइट पर प्रवेश परीक्षा पोर्टल से प्राप्त की जा सकती है।