फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जयमाल के बाद प्रेमी से शादी पर अड़ी दुल्हन, लौटी बारात

जयमाल के बाद प्रेमी से शादी पर अड़ी दुल्हन, लौटी बारात

Tue, 13 Feb 2018 03:16 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
जयमाल के बाद प्रेमी से शादी पर अड़ी दुल्हन, लौटी बारात
लोहता। क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात एक वैवाहिक समारोह में तब अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब जयमाल की रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन ने अचानक शादी से इनकार कर दिया। यह कहते हुए कि वह शादी करेगी तो सिर्फ अपने प्रेमी से। परिवारीजनों ने लाख समझाया लेकिन वो अपने निर्णय से टस से मस नहीं हुई।
विज्ञापन

इस पर वर और वधू पक्ष के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। आखिरकार घंटों की पंचायत के बाद वधू पक्ष ने वर पक्ष को शादी के मद्देनजर खर्च की गई रकम लौटाई। उसके बाद बारात वापस चली गई। दरअसल, यहां जंसा थाना क्षेत्र के एक गांव से बारात आई हुई थी। जयमाल की रस्म पूरी हुई तो घराती विवाह की तैयारियों में जुट गए। इसी बीच दुल्हन ने परिवारीजनों से कहा कि वह शादी नहीं करेगी। सिर्फ अपने प्रेमी से ही शादी करेगी। यह सुन परिवारजनों ने उसे घंटों मनाने की कोशिश की लेकिन वो शादी करने के लिए तैयार नहीं हुई। कोई रास्ता न देख वधु पक्ष के लोगों ने वर पक्ष के लोगों से अनुनय-विनय कर बारात वापस ले जाने को कहा। साथ ही, वर पक्ष की खर्च हुई रकम लौटाई। इसके बाद दुल्हा और बाराती वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed