फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   15 से पांच दिन काशी प्रवास पर रहेंगे संघ प्रमुख

15 से पांच दिन काशी प्रवास पर रहेंगे संघ प्रमुख

Tue, 13 Feb 2018 03:12 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
15 से पांच दिन काशी प्रवास पर रहेंगे संघ प्रमुख
वाराणसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक डा. मोहन भागवत का पांच दिनी काशी प्रवास 15 सेे फरवरी से होगा। संघ प्रमुख के 20 फरवरी तक के प्रवास के दौरान ग्राम विकास, कुटुंब प्रबोधन, गौ रक्षा, सामाजिक समरसता के क्षेत्र में कार्यरत कार्यकर्ता, विचार परिवार के कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। 18 फरवरी को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में संघ समागम में संघ प्रमुख का बौद्धिक सत्र चलेगा।
विज्ञापन

पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के सह कार्यवाह डा. वीरेंद्र जायसवाल ने बताया कि यह प्रवास नियमित वार्षिक योजना का हिस्सा है। इसमें संघ प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैैठक के जरिए संघ के कार्य की स्थिति, प्रगति की जानकारी लेंगे और भविष्य की योजनाओं का मार्गदर्शन करेंगे। प्रवास की अवधि में संघ प्रमुख की बैठकों में आठ केंद्रीय अधिकारी, क्षेत्र के 33 कार्यकर्ता, चारों प्रांतों के 49 राजकीय जिलों, संघ रचना के 88 जिलों के 1270 कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्य की दृष्टि से संघ ने पूरे देश को 11 क्षेत्रों में बांटा है। प्रवास प्रतिवर्ष प्रत्येक क्षेत्र में होता है। प्रवास की योजना जुलाई माह में बन गई थी। संघ के 11 क्षेत्रों में एक पूर्वी उत्तर प्रदेश है। जहां उत्तर प्रदेश क्षेत्र को कानपुर, अवध, काशी और गोरक्ष सहित चार प्रांतों में बांटा गया है। इस बार संघ प्रमुख के वार्षिक प्रवास का कार्यक्रम काशी प्रांत को प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed