फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दोस्तों ने ही की थी रौजल की हत्या

दोस्तों ने ही की थी रौजल की हत्या

Tue, 30 Jan 2018 02:12 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
दोस्तों ने ही की थी रौजल की हत्या
वाराणसी। दशाश्वमेध थाना अंतर्गत देवकली गली, काजीपुरा कला निवासी रौजल उर्फ भयानक की हत्या उसके ही दो दोस्तों ने की थी। रौजल नशे में धुत होने के बाद अक्सर उन्हें मारता-पीटता था। वारदात की रात भी उसने उनकी पिटाई की थी। सोमवार को यह खुलासा करते हुए पुलिस ने रौजल की हत्या के आरोप में उसके दोस्त पथरगलिया दालमंडी के बाबू चापड़ उर्फ अमीरुद्दीन और मदनपुरा के सीबू उर्फ दिलशाद को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन

बीते 22 जनवरी की सुबह सराय हड़हा स्थित एक मस्जिद के समीप गली में बोरे में भर कर फेंका गया रौजल का शव बरामद किया गया था। रौजल के पिता अब्दुल कय्यूम ने नया चौक के बाबर और लल्लापुरा के जानू के खिलाफ चौक थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि घटनास्थल के समीप के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और इलाकाई लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस कातिलों तक पहुंची। पता चला कि 21 जनवरी की रात रौजल के साथ बाबू चापड़ और सीबू देखे गए थे। दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो पूरा मामला सामने आ गया। उन्होंने बताया कि अक्सर तीनों साथ नशा करते थे। नशे में धुत होने के बाद रौजल अक्सर दोनों को मारता-पीटता था। 21 जनवरी की रात भी नशे में धुत रौजल ने सराय हड़हा स्थित मस्जिद के समीप उनसे मारपीट की। फिर अत्यधिक नशे में होने के चलते लड़खड़ा गिर पड़ा और मौका पाकर दोनों दोस्तों ने उस पर हमला बोल दिया। जमकर पिटाई करने के बाद हाथ-पैर और गला रस्सी से बांधकर उसे प्लास्टिक के एक बोरे में भर दिया और वहीं गली में छोड़कर भाग निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed