{"_id":"5a6ce35d4f1c1ba1268b6b56","slug":"171517085533-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर सेनानियों का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर सेनानियों का हुआ सम्मान
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। गणतंत्र दिवस पर शुक्रवार को डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने कलेक्ट्रेट पर ध्वजारोहण किया। तिरंगे की सलामी लेने के बाद उन्होंने जिले के आठ स्वतंत्रता सेनानियों और प्रतिनिधियों का सम्मान किया।
सुबह साढ़े आठ बजे डीएम ने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में तिरंगा फ हराया। राष्ट्रगान के बाद उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी बिरदोपुर निवासी बीके बनर्जी, भदैनी निवासी धन्य कुमार जैन और जद्दूपुरा निवासी सुंदरलाल गुप्ता का अभिवादन करने बाद नारियल और शॉल देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही स्वतंत्रता सेनानी सीताराम शास्त्री, गोपाल जी सिंह, जगदीश त्रिपाठी, उमाशंकर मिश्र और रामकृष्ण सिंह के परिवार के तरफ से आए लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, एसीमए समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। वहीं डीएम योगेश्वर राम मिश्र को लखनऊ में राज्यपाल रामनाईक द्वारा सम्मानित किए जाने के बाद अधीनस्थों ने उनका सम्मान किया। उधर, नगर निगम में मृदुला जायसवाल ने और विकास भवन में सीडीओ सुनील कुमार वर्मा ने झंडा फहराया। इस मौके पर विकास झांकी सजाई गई थी। साथ ही कमिश्नरी में कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने झंडा फहराया।
165 मीटर की ऊंचाई पर फहराया गया तिरंगा
वाराणसी। पुलिस, पीएसी और अर्धसैनिक बलों के जवानों ने धूमधाम के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। पुलिस लाइन में फायर ब्रिगेड के हाइड्रोलिक प्लेटफार्म को जमीन से 165 मीटर ऊंचाई पर ले जाकर सीएफओ राकेश राय का तिरंगा फहराना आकर्षण का केंद्र रहा। तिरंगा फहराये जाते ही मौजूद लोगों ने भारत माता की जय का गगनचुंबी उद्घोष किया।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने ध्वजारोहण कर एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज के साथ परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान डीजीपी के प्रशंसा चिह्न से बड़ागांव सीओ शफीक अहमद खां, क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह, कांस्टेबल पुनदेव सिंह, विवेकमणि त्रिपाठी व विजय कुमार मौर्या सम्मानित हुए। एसआई संजय लाल श्रीवास्तव व हेड कांस्टेबल रघुनाथ यादव को पुलिस पदक और कांस्टेबल इंद्रेश कुमार शुक्ला को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न के साथ 14 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। परेड में उप निरीक्षक प्रशिक्षु टोली पहले और सशस्त्र पुलिस टोली दूसरे स्थान पर रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम में डीपीएस के बच्चे पहले स्थान पर और पीटी और जिम्नास्टिक में प्राथमिक विद्यालय बेनीपुर हरहुआ के बच्चे अव्वल रहे।
पहड़िया स्थित सीआरपीएफ की 95 बटालियन में कमांडेंट उदय प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद कमांडेंट ने दो जवानों को शौर्य चक्र, 35 जवानों को पुलिस पदक और 63 जवानों को विशिष्ट सेवा पदक एवं सराहनीय सेवा से सम्मानित होने की जानकारी दी।
सांस्कृतिक संकुल स्थित 11 एनडीआरएफ परिसर में कमांडेंट कौशलेश राय ने ध्वजारोहण किया। डिप्टी कमांडेंट राना संग्राम सिंह, इंस्पेक्टर रोहित भारद्वाज, एएसआई सभाचंद यादव और कांस्टेबल उज्वल कुमार को डीजी डिस्क और प्रशंसा पत्र दिया गया। एसआई एम सोवा सिंह, एएसआई अमरजीत के साथ सात जवानों को आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक और इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार पांडेय के साथ 44 जवानों को डिजास्टर रिस्पांस मेडल से सम्मानित किया गया।