{"_id":"5a610b7e4f1c1bca798b486c","slug":"171516309374-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस काशी का खिताब पूजा को और मिस्टर काशी बने समीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिस काशी का खिताब पूजा को और मिस्टर काशी बने समीर
Updated Fri, 19 Jan 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बनारस की संस्कृति, बनारस का लहंगा और बनारसी साड़ी को समेटे प्रतिभागियों ने मंच पर अपने जलवे दिखाए। फैशन शो के चार राउंड से गुजरने के बाद मिस स्टार आफ काशी पूजा यादव और मिस्टर स्टार आफ काशी समीर खान को चुना गया। लड़कियों में फर्स्ट रनरअप संजना रावत और द्वितीय रनर अप जयती रहीं। वहीं लड़कों में प्रथम रनर अप सुमित चौधरी और द्वितीय रनरअप कृष्णा जौहरी को चुना गया। प्रतिभागियों को बेस्ट वॉक, बेस्ट स्माइल, बेस्ट लुक, बेस्ट फोटोजेनिक, बेस्ट पर्सनैलिटी के भी खिताब से नवाजा गया।
रंगभूमि ग्रुप आफ आर्ट की ओर से गुुरुवार को मलदहिया स्थित होटल हिंदुस्तान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ब्राइडल, इंडोएशियन, फंकी और ट्रेडिशनल राउंड में 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मंच पर उतरे सभी प्रतिभागियों ने बनारस के 60 के दशक के परिधानों में प्रस्तुति दी। काशी की फैशन डिजाइनर रुपाली गुप्ता के परिधान में सजे सभी प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा डिजाइनर प्रियंका उपाध्याय, सिमरन केशरी के भी परिधानों की प्रस्तुति प्रतिभागियों ने की। कार्यक्रम में तान्या तिवारी ने अपने गीत प्रस्तुत कर माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। कॉमेडी कलाकार मोहम्मद अनीस केनाटक से उपस्थित दर्शक हंसी से लोटपोट होते रहे।
कार्यक्रम में निर्णायक पद्मश्री श्रीभास चंद्र सुपकार, सोनी जायसवाल, भागीरथ जालान और माता शाह रहे। कार्यक्रम के अतिथि आरपी कुशवाहा, मिलन श्रीवास्तव, विकास कुमार पाण्डेय, अतहर जमाल, अनुराग मौर्य आदि रहे। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया। फैशन शो का संचालन रंगभूमि ग्रुप ऑफ आर्ट, फिल्मोनिया एंटरटेनमेंट, शी एंड मी, जालान, पीएन न्यूज के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।