फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   छात्रों का हॉस्टल बदलने की तैयारी में विश्वविद्यालय प्रशासन

छात्रों का हॉस्टल बदलने की तैयारी में विश्वविद्यालय प्रशासन

Mon, 15 Jan 2018 02:29 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
छात्रों का हॉस्टल बदलने की तैयारी में विश्वविद्यालय प्रशासन
वाराणसी। बीएचयू के रूईया हॉस्टल में शनिवार को एमबीबीएस और बीडीएस छात्रों के बीच जमकर मारपीट के बाद अब विश्वविद्यालय प्रशासन कड़ा फैसला ले सकता है। इसमें दोनों का हॉस्टल अलग-अलग करने के साथ ही मामले की जांच कराने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा छात्रों की हर गतिविधि पर भी नजर रखी जा रही है, जिससे कि फिर कोई बड़ी घटना न हो सके। उधर, कार्यवाहक कुलपति डॉ.नीरज त्रिपाठी ने चीफ प्रॉक्टर, हॉस्टल वार्डन और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर घटना की समीक्षा की।
विज्ञापन

परिसर में शनिवार को रूईया हॉस्टल के सामने ग्राउंड में क्रिकेट मैच के दौरान क्रिकेट बाल को लेकर पहले 5.30 बजे मारपीट हुई बाद में मामला शांत भी हो गया। रात 8 बजे फिर मारपीट शुरू हुई। करीब आधे घंटे तक चली इस घटना से दहशत का माहौल रहा और दोनों पक्षों से कुल दर्जन भर छात्र घायल हुए। ट्रामा सेंटर में इलाज के बाद उन्हें हॉस्टल भेज दिया गया था। हालांकि देर रात दोनों पक्षों में समझौता तो हो गया था लेकिन अभी भी गुस्सा शांत नहीं हुआ है।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो जल्द ही दोनों गुटों के बीच एक बार फिर बवाल हो सकता है। इस बीच एहतियात के तौर पर अब विश्वविद्यालय प्रशासन यहां से बीडीएस और एमबीबीएस छात्रों का हॉस्टल बदलने की तैयारी कर रहा है, जिससे कि फिर कोई टकराव न हो। इस बारे में पूछे जाने पर चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह ने बताया कि आईएमएस डायरेक्टर के निर्देशन में फैक्ट फाइडिंग कमेटी से जांच कराने का निर्णय लिया गया है, इसमें जो भी दोषी होगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि दोनों का हॉस्टल भी बदले जाने पर विचार चल रहा है, जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed