फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जीवन भर सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ते रहे राजनारायण

जीवन भर सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ते रहे राजनारायण

Mon, 01 Jan 2018 02:37 AM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
जीवन भर सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ते रहे राजनारायण
वाराणसी। लोकबंधु राजनारायण दलितों एवं पिछड़ों के लिए समाज में गैरबराबरी, ऊंच नीच, छुआछूत तथा सामाजिक न्याय की लड़ाई जीवन पर्यंत लड़ते रहे। राजनारायण ने राजनीतिक संघर्ष को जहां वैचारिक स्तर पर धारदार बनाया वही विचार एवं व्यवहार से कार्यकर्ताओं को जोड़े रखा। ये बातें सपा के जिलाध्यक्ष डा.पीयूष यादव ने कही। वह रविवार को पार्टी के अर्दली बाजार स्थित कार्यालय पर राजनारायण की 31 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने कहा कि गरीबों व मजलूमों के हक की लड़ाई लड़ते हुए जीवन पर्यंत जेल जाने वाले राज नारायण थे जिनसे स्वयं लौह महिला इंदिरा गांधी भी डर गई थीं। मनोज राय धूपचंडी ने कहा कि राजनारायण जी का जमींदार परिवार में हुआ था जो वहां राजघराने से जुड़ा माना जाता था। उन्होंने अपने हिस्से की जमीन गरीबों को दे दी। भाइयों ने बुरा माना परंतु वह अपने फैसले से टस से मस नहीं हुए। प्रदेश सचिव प्रदीप जायसवाल, जिला महासचिव डा. रमेश राजभर ने कहा कि राज नारायण ने दलितों को विश्वनाथ मंदिर में पुजारियों से संघर्ष करके मंदिर में प्रवेश कराया था। प्रदीप जायसवाल, आनंद प्रकाश तिवारी, आनंद मोहन गुड्डू यादव, ओपी सिंह, वरुण सिंह, अब्दुल्ला अंसारी, इरशाद अहमद, महेंद्र सिंह गौतम, अखिलेश यादव आदि मौजूद थे। वहीं बेनियाबाग पार्क में भी राजनारायण की पुण्यतिथि मनाई गई। पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, समाजवादी चिंतक विजय नारायण, आप के पूर्वांचल प्रभारी संजीव ने अपने विचार रखे। रामनगर संवाददाता के मुताबिक सपा कार्यकर्ताओं ने सुजीत सिंह के गोलाघाट स्थित आवास पर लोकबंधु राजनारायण की पुण्यतिथि मनाई। इश्तियाक अहमद, संजय यादव, आलोक कुमार, कृष्णमोहन यादव, अखिलेश यादव, आनंद यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed