{"_id":"5a46a90c4f1c1bbd208b98e6","slug":"171514580236-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा का बैग छीनकर भागे उचक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा का बैग छीनकर भागे उचक्के
Updated Sat, 30 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू के हैदराबाद गेट से शॉपिंग सेंटर मार्ग पर शुक्रवार की सुबह घर से कॉलेज के लिए निकली साइकिल सवार नर्सिंग की छात्रा का बैग छीनकर दो उचक्के भाग निकले। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश करौंदी की ओर भाग निकले। सूचना के बाद पहुंची पुलिस बदमाशों का पता नहीं लगा सकी। सुसुवाहीं की रहने वाली प्रिया सिंह बीएचयू से नर्सिंग तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। वह शुक्रवार सुबह कॉलेज जाने के लिए निकली थी। इस दौरान हैदराबाद गेट से बीएचयू शॉपिंग सेंटर के पास बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए और साइकिल के कैरियर में रखा बैग खींचकर करौंदी की तरफ भाग निकले। छात्रा ने बताया कि बैग में जरूरी कागजात, घर की चाबी और पैसे थे। घटना की तहरीर लंका थाने पर दी गई है।
एसओ लंका संजीव कुमार मिश्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर बाइक सवार उचक्कों की तलाश की जा रही है। दो दिन पहले ही करौंदी आईटीआई के पास एक युवक को बाइक सवार तीन बदमाशों ने मारपीट कर सात हजार रुपये और आई फोन मोबाइल लूट लिया था। पुलिस अब तक उन लुटेरों का पता भी नहीं लगा पाई है।