फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मंडल में भू-माफिया के खिलाफ चलेगा अभियान

मंडल में भू-माफिया के खिलाफ चलेगा अभियान

Tue, 19 Dec 2017 01:45 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
मंडल में भू-माफिया के खिलाफ चलेगा अभियान
वाराणसी। कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने मंडल में एंटी भू-माफिया अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर हुए अतिक्रमण को चिह्नित कर कब्जे हटाने के निर्देश दिए। सोमवार को अपने कार्यालय में राजस्व एवं विकास कार्यों की प्रगति की मंडलीय समीक्षा के दौरान उन्होंने भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। 122 बी के तहत तालाब, सार्वजनिक भूमि से अवैध कब्जे हटाने के आदेश का कड़ाई से पालन कराने को कहा।
विज्ञापन

पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित राजस्व वादों की सुनवाई हर सप्ताह करने को कहा। मस्त्य पालन के लिए तालाबों का पट्टा सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। एक लाख के ऊपर के बकाएदारों की तहसीलवार पत्रावली तैयार करने और निरीक्षण करने को कहा। किसान दुघर्टना बीमा योजना में वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर की प्रगति ठीक नहीं होने पर सुधार लाने के लिए एडीएम को चेतावनी दी। बैठक में आईजी रेंज दीपक रतन, चारों जिलों के डीएम, एसपी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसके पूर्व आईजी दीपक रतन ने रेंज के चारों जिलों के एसपी के साथ बैठक कर वांछितों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मंडल के संदिग्ध नवधनाढ्यों को करेंगे चिह्नित
वाराणसी कमिश्नर ने बनारस में बीते सालों में घटी आतंकवादी घटनाओं और आईएसआई से संबंध रखने वालों की जानकारी सामने आने के मद्देनजर संदिग्ध नवधनाढ्यों को चिह्नित करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान कमिश्नर ने कहा कि पता लगाएं कि ऐसे लोगों के पास अचानक पैसा कहां से आया। गांवों में लेखपालों और शहर में खुफिया विभाग को इसकी जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने रियल इस्टेट में भी दखल रखने वालों की निगहबानी कराने पर जोर दिया। पाकिस्तान की ज्यादा यात्रा करने वालों, पाकिस्तान में टेलीफोन एवं मोबाइल पर वार्ता करने वाले संदिग्धों की पहचान के लिए आगामी 15 दिन में अभियान चलाने का निर्देश पुलिस अधीक्षकों को दिया। अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेशियों को चिह्नित करने के लिए भी अभियान चलाने को कहा।

विदेशी पर्यटक से हुई छेड़खानी मामले को ध्यान में रखकर वैध गाइडों के नाम एवं पर्यटन विभाग से जारी होने वाले प्रमाण पत्र की संख्या लिखी बैच लगाना सुनिश्चित कराने को कहा। अवैध गाइडों के खिलाफ अभियान चलाने को कहा। बैठक में आईजी दीपक रतन सहित सभी जिलों के डीएम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed