{"_id":"5a206bbb4f1c1b70548c0ba7","slug":"171512074171-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालवीय भवन में दो दिन लगेगी फूलों की प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालवीय भवन में दो दिन लगेगी फूलों की प्रदर्शनी
Updated Fri, 01 Dec 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू के संस्थापक पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती के उपलक्ष्य में दो दिवसीय मालवीय स्मृति पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन 25-26 दिसंबर को किया गया है। मालवीय भवन में आयोजित प्रदर्शनी में विभिन्न किस्मों के फूल देखने को मिलेंगे। गुरुवार को कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसकी समीक्षा की गई।
केंद्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में उद्यान विशेषज्ञ इकाई के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो.एके सिंह ने बताया कि पुष्प प्रदर्शनी का उदघाटन 25 दिसंबर को शाम 3 बजे से होगा। प्रदर्शनी में उत्कृष्ट स्टॉल को 26 दिसंबर को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। इसके पूर्व परिसर में स्थित संकायों, विभागों अतिथि गृहों, आवासों में स्थित उद्यानों का मूल्यांकन कराया जाएगा। बैठक में वित्ताधिकारी डॉ.श्याम बाबू पटेल, छात्र कल्याण केंद्र के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो.केके सिंह, चीफ प्राक्टर प्रो. रोयाना सिंह, जीके सिंह, प्रो. विवेक सिंह, मोती चंद्र प्रसाद सहित कई लोग मौजूद रहे।