{"_id":"5a1dc8c74f1c1bc5758b5d0f","slug":"171511901383-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका अध्यक्ष की हत्या में सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका अध्यक्ष की हत्या में सात गिरफ्तार
Updated Wed, 29 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प. बंगाल के हुगली जिले की भद्रेसर नगर पालिका अध्यक्ष एवं तृणमूल कांग्रेस नेता मनोज उपाध्याय की हत्या के मामले में कोलकाता पुलिस ने यूपी एटीएस की मदद से सोमवार की रात दशाश्वमेध क्षेत्र के भोलानाथ गेस्ट हाउस के पास से सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बीते 21 नवंबर को हत्या के बाद से फरार थे। चार दिन पहले वे वाराणसी आए और एक गेस्ट हाउस में दर्शनार्थी बनकर रहे थे।
सर्विलांस की मदद से कोलकाता पुलिस को उनकी लोकेशन मिली थी। एटीएस की मदद से उन्हें गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार को स्पेशल सीजेएम उमाकांत जिंदल की अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया। इस दौरान हुगली जिले के एडिशनल डीसीपी अतुल विश्वनाथन, एटीएस वाराणसी के प्रभारी उपेंद्र सिंह भी मौजूद थे।
आईजी एटीएस असीम अरुण ने बताया कि 21 नवंबर की रात पश्चिम बंगाल के हुगली नगर पालिका के चेयरमैन व टीएमसी नेता मनोज उपाध्याय की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस ने यूपी एटीएस से सहयोग मांगा था। असीम अरुण ने बताया कि इस घटना के आरोपी मनोज उपाध्याय की हत्या करने के बाद वाराणसी के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के भोलेनाथ गेस्ट हाउस में छिप कर रह रहे थे जिसे वाराणसी एटीएस यूनिट के इंचार्ज विजयमल यादव की टीम और पश्चिम बंगाल पुलिस ने मिलकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार राजू चौधरी, आकाश चौधरी, दूबे पाकड़े, राजेश चौधरी, कृष्णा चौधरी, संतोष प्रसाद, रतन चौधरी समेत सातों आरोपी हुगली जिले के ही रहने वाले हैं। स्थानीय पुलिस ने अगर गेस्ट हाउस की जांच की होती और उसमें रहने वालों का सत्यापन कराया होता तो आरोपी पहले ही पकड़ लिए जाते। एसएसपी आरके भारद्वाज ने सभी थानेदारों को गेस्ट हाउस, होटल और मकानों में किराए पर रहने वाले लोगों का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी थानेदार बेपरवाह बने हैं।