फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   काशी के लिए आज रिकार्ड सुधारने का मौका

काशी के लिए आज रिकार्ड सुधारने का मौका

Sun, 26 Nov 2017 01:58 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
काशी के लिए आज रिकार्ड सुधारने का मौका
वाराणसी। काशी के लिए आज अपने मतदान प्रतिशत का रिकार्ड सुधारने का बेहतरीन मौका है। 2012 के निकाय चुनाव में नगर निगम क्षेत्र में महज 35 प्रतिशत वोटिंग हुई थी जबकि 2006 में 45.76 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतदाता जागरूकता अभियानों के जरिए मतदाताओं से अपील की जा रही है कि वे मतदान प्रतिशत का रिकार्ड सुधारने के लिए वोट जरूर करें। पिछले मतदान प्रतिशत की बात करें तो नगर निगम का औसत गंगापुर और रामनगर का भी मुकाबला नहीं कर पाया था। 2012 में नगर निगम में महज 35 फीसदी जबकि गंगापुर नगर पंचायत में 74.90 और रामनगर पालिका में 50 प्रतिशत वोट पड़े। सियासी जानकारों का दावा है कि इस बार के चुनाव नतीजों में वोटिंग प्रतिशत की बड़ी भूमिका होगी। 2012 में महापौर चुने गए भाजपा के रामगोपाल मोहले को 1,32,800 वोट मिले थे। कांग्रेस के डॉ. अशोक सिंह 70,683 वोट पाकर दूसरे और सपा समर्थित कन्यौलाल गुप्ता 43,902 वोट पाकर तीसरे स्थान पर थे। निर्दल बदरूद्दीन को 30654, सुधीर सिंह को 21812, पारसनाथ जायसवाल को 18099, अपना दल के विशाल जायसवाल को 13488, सीपीआई एम के शिवनाथ को 7611 और बसपा समर्थित प्रमोद को 6419 वोट मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed