{"_id":"5a14889e4f1c1bd1408b8194","slug":"171511295134-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार का इनामी साथी संग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार का इनामी साथी संग गिरफ्तार
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अंधरापुल चौराहे के समीप सोमवार की रात पुलिस ने पांच हजार के इनामी बदमाश गाजीपुर के सिकंदरपुर गांव के प्रेमनारायण उर्फ बाबू सिंह और उसके साथी पंकज सिंह उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से दो तमंचे, तीन कारतूस, बाइक और 1100 रुपये बरामद कर पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रेमनारायण गाजीपुर जिले के टॉप पांच अपराधियों में शामिल है। वह शिवपुर और मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में लूट के मामले में वांछित था।
सीओ चेतगंज सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि सोमवार की रात सिगरा थानाध्यक्ष गोपालजी गुप्ता को सूचना मिली थी कि असलहे से लैस दो बदमाश चौकाघाट की ओर से अंधरापुल होते हुए कैंट रेलवे स्टेशन की तरफ जाएंगे। इस सूचना पर सिगरा थानाध्यक्ष ने घेरेबंदी कर प्रेमनारायण और पंकज को गिरफ्तार कर लिया। सीओ चेतगंज ने बताया कि प्रेमनारायण के खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर आरोपों में आठ मुकदमे और पंकज के खिलाफ आर्म्स एक्ट के आरोप में एक मुकदमा दर्ज है। पंकज को लेकर प्रेमनारायण अपने साथियों से मिलने जा रहा था।
चोरी की बाइक और तमंचे के साथ गिरफ्तार
वाराणसी। मंडुवाडीह पुलिस ने सोमवार की रात शिवदासपुर क्षेत्र की बिंद बस्ती निवासी पिंटू बिंद को उसके घर के समीप से गिरफ्तार किया है। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार तिवारी ने बताया कि पिंटू के पास से चोरी की एक बाइक, एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है। मंगलवार को पिंटू का चालान कर उसे जेल भेज दिया गया।