फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नामांकन के बाद सिबंल लेकर पहुंचे प्रत्याशी

नामांकन के बाद सिबंल लेकर पहुंचे प्रत्याशी

Thu, 09 Nov 2017 02:14 AM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
नामांकन के बाद सिबंल लेकर पहुंचे प्रत्याशी
वाराणसी। नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को सपा ने एन वक्त पर छह प्रत्याशियों के टिकट काटकर छह नए प्रत्याशियों को पार्टी का सिंबल दे दिया। पार्टी ने जिनके टिकट काटे, वे पहले ही नामांकन कर चुके हैं। जिन्हें मंगलवार को सिंबल दिया गया वो नामांकन का वक्त बीत जाने के बाद नामांकन में सिंबल नहीं लगा पाए।
विज्ञापन

ये छह प्रत्याशी बुधवार को अपने-अपने रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के यहां सिंबल लेकर पहुंचे। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने फिलहाल नामांकन प्रपत्र में सिंबल आवंटित करने से इंकार कर दिया। सपा नेता गुरुवार को इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम योगेश्वर राम मिश्र से मिलेंगे। वहीं सपा ने आखिरी वक्त में जिन नेताओं का टिकट काटा, उनमें खासी नाराजगी है। पार्टी में अंदरूनी विवाद की वजह से घमासान मचा हुआ है।
विज्ञापन

प्रदेश नेतृत्व ने मंगलवार को दोपहर बाद नगवा से अनिल यादव, पहड़िया से छाया चौधरी, जगतगंज से प्रशांत सिंह पिंकू, हड़हा से श्याम कुमार यादव, काजी सादुल्लापुरा से अपरीदुल हक और सलेमपुरा से साजिया को पार्टी का सिंबल दे दिया। पूर्व में पार्टी ने इन सभी का टिकट काट दिया था। सिंबल मिलने तक ये सभी नेता बिना सिंबल के नामांकन कर चुके थे। वहीं, जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव और महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल का कहना है कि गुरुवार को इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed