फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बनारस आ रहे विमान की लखनऊ में आपात लैंडिंग

बनारस आ रहे विमान की लखनऊ में आपात लैंडिंग

Sat, 04 Nov 2017 02:22 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
बनारस आ रहे विमान की लखनऊ में आपात लैंडिंग
बाबतपुर। स्पाइस जेट के विमान में तकनीकी खराबी आने से लखनऊ एयरपोर्ट पर आपात लैडिंग की गई। विमान विलंबित होने से परेशान यात्रियों ने हंगामा किया। दिल्ली से चलकर वाराणसी आने वाली विमान एसजी 2417 लखनऊ के ऊपर से गुजर रही थी। इस दौरान विमान में तकनीकी खराबी आ गई पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए लखनऊ एटीसी से संपर्क कर आपात लैंडिंग की अनुमति लेकर विमान को सकुशल लखनऊ हवाईअड्डे पर उतारा।
विज्ञापन

जहां देर रात तक ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। इधर इसी विमान को एसजी 2418 बनकर वाराणसी से दिल्ली जाने वाला था। इस विमान से जाने वाले 73 यात्री शाम 7 बजे से सिक्योरिटी होल्ड एरिया में बैठे हैं। उन्हें विमान कर्मियों द्वारा सही जानकारी नहीं दी गई। उनसे कहा जाता रहा की कुछ ही देरी में विमान आ जाएगा। लगभग 3 घंटा बीतने के बाद में जब विमान नहीं आया तो यात्रियों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। बाद में यात्रियों को बताया गया की विमान लखनऊ में खराब हो गया है जो ठीक होने पर देर रात्रि 1:30 बजे से 2:30 बजे तक आएगा। इस बीच उन्हें खाना भी नहीं दिया गया। जिससे यात्रियों में और अधिक आक्रोश है। सबसे अधिक दिक्कत उन यात्रियों को है जो दिल्ली से आगे की यात्रा करने वाले हैं। यात्रियों को रिसीव करने उनके परिजन शाम से ही हवाईअड्डे पर आकर परेशान हैं। उन्हें भी सही सूचना नहीं दी जा रही है। विमान लखनऊ में पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाएगा इस विमान को पहले दिल्ली ले जाएंगे वहा से ठीक होने के बाद वाराणसी ले आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed