{"_id":"59b997104f1c1b20688b46c4","slug":"171505335056-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन विभाग के जालसाज लिपिक की पुलिस को तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन विभाग के जालसाज लिपिक की पुलिस को तलाश
Updated Thu, 14 Sep 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार की जड़ें बेहद गहरी हैं। ताजातरीन मामले में बुधवार को पुलिस ने परिवहन विभाग के दलाल फूलपुर के माहुल दक्षिण निवासी विजेंद्र कुमार चौरसिया को गिरफ्तार किया है। वहीं, इस मामले को लेकर पुलिस को परिवहन विभाग के लिपिक दीपक कुमार, रोहनिया निवासी नसीर अहमद और लल्लापुरा के पप्पू खां की तलाश है। तीनों फिलहाल लापता बताए गए हैं।
रोहनिया के अमरा खैराचक निवासी सुरेश कुमार यादव ने बीत साल 28 मई को बड़ागांव थाने में परिवहन विभाग के लिपिक और दलालों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के दौरान थानाध्यक्ष बड़ागांव दिलीप कुमार सिंह ने पाया कि परिवहन विभाग का लिपिक दीपक कुमार पैसा लेकर जालसाजी करता है। दीपक ने सुरेश कुमार के चार ऑटो के कागजात में हेराफेरी कर मालिकाना हक दूसरों को दे दिया था। जांच के दौरान ही मंगलवार को कचहरी स्थित गोलघर चौराहा से विजेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एक संगठित गिरोह परिवहन कार्यालय में तैनात लिपिक दीपक कुमार की मिलीभगत से अभिलेखों में बड़े पैमाने पर जालसाजी कर हेराफेरी करता है । थानाध्यक्ष बड़ागांव ने बताया कि फिलहाल दीपक, पप्पू खां और नसीर अहमद की तलाश की जा रही है। इसके अलावा कुछ और लोग चिह्नित किए गए हैं जो परिवहन विभाग के अभिलेखों में जालसाजी करते हैं। इन सभी को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।