{"_id":"59989cee4f1c1bb2098b49db","slug":"171503173870-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित विवेचनाओं पर भड़के कप्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित विवेचनाओं पर भड़के कप्तान
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी/मिर्जामुराद। समाधान दिवस पर शनिवार को एसएसपी ने शिवपुर और सिगरा थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी ने सिगरा थाना की लंबित विवेचनाओं पर नाराजगी जताई और सुधार करने का कहा। मौजूद मातहतों को दो टूक कहा कि यदि पुलिस की लापरवाही या मनमानी संबंधी मामले सामने आए तो कार्रवाई में देर नहीं की जाएगी।
एसएसपी आरके भारद्वाज ने निरीक्षण के दौरान दोनों थानेदारों को कहा कि लंबित शिकायतों का निस्तारण कराएं। विवादित जमीनों का नक्शा बनाकर उस पर दोनों पक्षों के हस्ताक्षर करवाएं। इसके बाद कोई पक्षकार अवैध तरीके से काबिज होने की कोशिश करे तो उसे जेल भेज दें। सभी रजिस्टर हमेशा अपटूडेट रहें और इनामी अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई हो। पुलिस का नाम कहीं से भी जमीन विवाद में नहीं आना चाहिए। उधर, मिर्जामुराद थाना में एसपी ग्रामीण ने लेखपाल पिता की जगह काम कर रहे बेटे का मामला संज्ञान में आने पर उसे बैठा लिया। लेखपालों को मामले की जानकारी हुई तो सभी भड़क गए और एसडीएम राजातालाब को मामले की जानकारी देकर कार्य बहिष्कार की बात करने लगे। मिर्जामुराद थाने पहुंचे नायब तहसीलदार अरुण गिरि ने मामले को शांत कराया। बताया कि लेखपालों और राजस्व कर्मियों की कमी है। इसके साथ ही लेखपाल पिता की मौजूदगी में उसके बेटे को छोड़ दिया गया।