{"_id":"59989ce74f1c1b5a188b47d7","slug":"171503173863-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखंड सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी हरितालिका तीज का व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखंड सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी हरितालिका तीज का व्रत
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सुहागिन महिलाएं अखंड सुहाग के लिए निराहार व्रत करेंगी, तो कुंवारी कन्याएं योग्य वर की प्राप्ति के लिए। मौका होगा हरितालिका तीज पर भगवान-शिव और पार्वती की निराहार रहकर आराधना करने का।भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया 24 अगस्त को हरि तालिका तीज व्रत की घर-घर तैयारी शुरू हो गई है। पौराणिक मान्यता के अनुसार हरितालिका तीज के ही दिन माता पार्वती ने भगवान शिव से विवाह करने का संकल्प लिया था। सुहाग कामना के इस व्रत को गौरी तृतीया के रूप में भी जाना जाता है।
बुधवार की रात 9:03 बजे ही तृतीया लग जाएगी। उदया तिथि न मिलने की वजह से व्रत गुरुवार को रखा जाएगा। गुरुवार को रात 8:27 बजे तक तृतीया रहेगी। हरितालिका तीज के दिन महिलाएं 24 अगस्त की भोर में मौन होकर स्नान करने के साथ ही व्रत धारण करेंगी। इसके बाद मिट्टी, चांदी या सोने की शिव-पार्वती और प्रथमेश की प्रतिमाओं की प्रतिष्ठापना कर सविधि पूजा करेंगी। पंचोपचार, दशोपचार और षोडशोपचार पूजन का विधान है। शिव-पार्वती की प्रतिमाओं पर नैवेद्य के रूप में सूखा मेवा, ऋतुफल, मिठाई अर्पित की जाएगी। व्रती महिलाएं रात को जागरण करेंगी। इस दौरान भजनों के साथ ही शिव-पार्वती की महिमा का बखान होगा।