{"_id":"598765d74f1c1b540f8b47d6","slug":"171502045655-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में उतराया मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में उतराया मिला युवक का शव
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के पचोखर गांव निवासी मनोज कोल 17 वर्ष, पुत्र श्यामसुंदर कोल का शव रविवार को गांव के उत्तर दिशा मे स्थित घोरी नहर में उतराया हुआ मिला। शव पर चोट के निशान मिले हैं। ऐसा लग रहा है कि युवक को किसी धारदार व नुकीले हथियार से मारा गया है।। शुक्रवार की रात आठ बजे से मनोज अपने घर से लापता था। थाने में हत्या की नामजद प्राथमीकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया। लालगंज थाना के पचोखर निवासी श्यामसुंदर कोल का युवा पुत्र मनोज कोल अपने घर से खाना खाने के बाद शुक्रवार को बस्ती में स्थित एक व्यक्ति के यहां बैठा दिखाई दिया था। उसके बाद से वह लापता चल रहा था जिसका शव पचोखर गांव के उत्तरी छोर पर घोरी नहर में उतराया हुआ मिला। धारदार व नुकीले हथियार से हत्या करने के बाद मनोज का शव नहर में ठिकाने लगाने के प्रयास में फेंका गया था। मनोज ने शुक्रवार को दिन भर वह मजदूरों के साथ धान की रोपाई किया था। उसे जिस घर पर रात मे देखा गया था, उसके बाद से ही उस घर में ताला लटका रहा है। ऐसे में शक की सुई उधर ही जा रही है। श्यामसुंदर कोल ने पुत्र मनोज की हत्या का आरोप लगाते हुए लिखित तहरीर में एक को नामजद करते हुए तीन अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है।
नदी में डूबने से वृद्धा की मौत
पड़री। थाना क्षेत्र के गहिरा स्थित चट्टर नदी में रविवार को 70 वर्षीया एक वृद्धा धनेसरा देवी गिर गई, जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी होने पर पड़री पुलिस मौके पहुंची। मृतक महिला मड़िहान थाना क्षेत्र के डाढ़ीराम के नौडिहवा गांव की है। पुलिस ने पंचनामा करके शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन