{"_id":"59692c5a4f1c1b76698b45fb","slug":"171500064858-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण संरक्षण का संदेश, सावन गेम में मस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण संरक्षण का संदेश, सावन गेम में मस्ती
Updated Sat, 15 Jul 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अखिल भारतीय वैश्य महिला महासम्मेलन की सदस्यों ने सावन में एक अनूठी पहल की शुरुआत की। सदस्यों ने एक-दूसरे को पौधों का उपहार दिया और उनके संरक्षण का वादा लिया। यही नहीं नृत्य संगीत संग उन्होंने सावन की मस्ती का भी खूब आनंद उठाया। सावन से जुड़े कई मनोरंजक खेल में भी उन्होंने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
शुक्रवार को रथयात्रा स्थित दाऊजी उपवन में आयोजित ‘हरित काशी’ कार्यक्रम में शामिल सदस्यों पर सावन का रंग भी खूब चढ़ा था। हरे परिधानों में सज धज कर आईं महिलाएं सावन गीतों पर जमकर झूमीं। हाऊजी गेम भी हुआ जिसमें सावन से जुड़े सवाल पूछे गए और सदस्यों ने बड़े ही उत्साह के साथ उसमें न सिर्फ हिस्सा लिया बल्कि सभी सवालों के उत्तर भी दिए। संस्था की अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल ने सभी सदस्यों से सावन में ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपने का आह्वान किया। सभी को उपहार के तौर पर उन्होंने पौधे भी दिए। संचालन संयोजिका बबिता अग्रहरि और धन्यवाद ज्ञापन सुशीला जायसवाल ने किया। इस अवसर पर उषा अग्रहरि, जयंती जायसवाल, मीनू अग्रहरि, रीता, संगीता, रेखा अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।