{"_id":"595568bc4f1c1bf24e8b485e","slug":"171498769596-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलपुर में राजस्व कर्मियों और पुलिस पर हमला, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलपुर में राजस्व कर्मियों और पुलिस पर हमला, 12 घायल
Updated Fri, 30 Jun 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेके चाराें गांव में गुरुवार को डीएम के निर्देश पर चहारदीवारी का निर्माण कराने गए राजस्व कर्मियों और पुलिस-पीएसी के जवानों पर एक पक्ष ने हमला बोल दिया। चहारदीवारी बनवाए जाने से नाराज इस पक्ष के लोगों ने पथराव करने के साथ ही राजस्व और पुलिस कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। वर्दी फाड़ दी। सूचना पर छह थानों की फोर्स के साथ पीएसी मौके पर पहुंची। तब जाकर उपद्रवियों को काबू किया गया। हमले में तहसीलदार पिंडरा, एसओ फूलपुर और पीएसी के प्लाटून कमांडर सहित 12 सरकारी कर्मी घायल हुए हैं। इनमें तहसीलदार, एसओ और प्लाटून कमांडर को गंभीर चोटें आई हैं।
तहसीलदार पिंडरा कौशलेश कुमार मिश्र की तहरीर पर चारों के ग्राम प्रधान पति ओम ऋषि यादव, नंदा यादव, श्यामबहादुर यादव समेत 23 के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला, सेवन सीएलए सहित दर्जन भर धाराओं में फूलपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें आठ महिलाओं समेत 17 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
चारों गांव के झगड़ू यादव के कच्चे मकान के पीछे लगभग पांच फीट जमीन और फिर चकरोड है। विपक्षी श्यामबहादुर यादव इस पांच फीट जमीन पर अपना दावा करता था। झगड़ू की फरियाद पर डीएम ने एसडीएम और तहसीलदार पिंडरा को मौके पर भेजकर पैमाइश कराई। पैमाइश में जमीन श्याम बहादुर की नहीं पाई गई। राजस्व टीम ने पैमाइश कराकर खूंटा गाड़ दिया लेकिन फिर श्यामबहादुर ने उसे उखाड़ दिया। इस पर झगड़ू ने फिर डीएम से शिकायत की। डीएम ने तहसीलदार कौशलेश कुमार मिश्र को फोर्स के साथ जाकर पीड़ित को कब्जा दिलाने का निर्देश दिया। गुरुवार को दिन में 11:30 बजे एसओ फूलपुर अनिल कुमार सिंह, पीएसी और महिला पुलिस के साथ तहसीलदार गांव पहुंचे। जमीन पर झगड़ू की ओर से कब्जे के लिए बाउंड्री बनवाई जाने लगी तभी श्यामबहादुर और उसके पक्ष के लोगों ने राजस्व और पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। मारपीट के बीर्च इंट-पत्थर चलने से उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला। एसओ फूलपुर के सिर में लगी गंभीर चोट के कारण उन्हें फूलपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पर एसडीएम पिंडरा एनएन यादव और सीओ पिंडरा अभिनव यादव छह थानों की फोर्स के साथ पहुंचे और उपद्रवियों को खदेड़ा। दोपहर बाद एसएसपी नितिन तिवारी भी पहुंचे। एसएसपी ने बताया कि ग्राम प्रधान के पति के उकसावे पर पुलिस और राजस्व कर्मियों की टीम पर हमला किया गया है। 23 आरोपियों में से 17 को गिरफ्तार कर लिया गया है जल्द ही अन्य को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एहतियातन गांव में फोर्स तैनात की गई है।