फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   योजनाओं का लाभ उठाएं आमजन

योजनाओं का लाभ उठाएं आमजन

Sat, 24 Jun 2017 02:07 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
योजनाओं का लाभ उठाएं आमजन
राजातालाब/चिरईगांव। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार आमजन के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। इसका लाभ सभी लोग उठाएं। इसके लिए आप सभी को सक्त्रिस्यता लाने की आवश्यकता है। ये बातें शुक्त्रस्वार को ब्लॉक मुख्यालय के सामने बगीचे में आयोजित स्वागत समारोह में कही। इसके पूर्व राजातालाब स्थित भारत माता इंस्टीट्यूट ऑफ इंफारमेशन टेक्नोलॉजी संस्थान में उपाधि वितरण समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ने छात्रों को उपाधि प्रदान की।
विज्ञापन

चिरईगांव में प्रदेश के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हर गरीब को उसका अपना घर हो। इसके लिए प्रदेश में सर्वे चल रहा है। पात्र गरीब अपना नाम सूची में शामिल करा लें। पात्र गृहस्थी कार्ड बनाने की प्रक्त्रिस्या शुरू है। पिछड़ी जाति के पढ़े लिखे युवाओं को ट्रिपल सी और ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। तीन माह में प्रदेश सरकार की ओर से लिए गए निर्णयों के बारे में बताया। कहा कि दिव्यांग पेंशन 300 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये किया गया है। जिन दिव्यांगों ने लोन लिया था उनका 3.88 करोड़ रुपये ऋण माफ किया गया। दिव्यांगों को शादी अनुदान 20 हजार से बढ़ाकर 35 हजार रुपये, ऋण सीमा 30 हजार से बढ़ाकर एक लाख किया गया है। विधायकों को केंद्र सरकार की ओर से प्रति वर्ष गरीबों के इलाज के लिए 25 लाख रुपये मिल रहे हैं। 1.25 करोड़ प्रति वर्ष विधायकों को क्षेत्र विकास के लिए मिल रहा है। कैबिनेट मंत्री का स्वागत घूरहूपुर सारनाथ में किया गया। समारोह में अजगरा विधायक कैलाश सोनकर, राममूरत राजभर, रमेश राजभर, राजकुमारी, नित्यानंद पांडेय, राजेश यादव, शिवलाल यादव आदि शामिल रहे। राजातालाब में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि डिजिटल इंडिया के माध्यम से देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने में मदद मिल रही है। आज कंप्यूटर शिक्षा समय की आवश्यकता है। हर एक युवा को इसकी सामान्य जानकारी रखनी चाहिए। केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार कंप्यूटर के इस्तेमाल से ई टेंडरिंग, रोजगार की पारदर्शिता, रोजगार के सृजन, भ्रष्टाचार की मुक्ति का विशेष अभियान चला रही है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग ने कहा कि ग्रामीण छात्रों में अपार मेधा शक्ति है। अध्यक्षता कर रहे संस्थान के प्राचार्य बंश नारायण शर्मा ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न दिया गया। संस्थान के बीसीए, पीजी, डीजीए के उत्तीर्ण छात्रों को उपाधि दी गई। कार्यक्त्रस्म का संचालन शिवम पांडेय और केशव प्रसाद ने किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख डॉ. महेंद्र सिंह पटेल, राजेश यादव, ओम प्रकाश मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed