{"_id":"62448197055e614aae3b8104","slug":"17-arrested-in-up-board-exam-paper-leak-case-stf-varanasi-team-is-raiding-in-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा : पेपर लीक मामले में डीआईओएस समेत 18 लोग गिरफ्तार, एसटीएफ वाराणसी की टीम बलिया में ताबड़तोड़ दे रही है दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा : पेपर लीक मामले में डीआईओएस समेत 18 लोग गिरफ्तार, एसटीएफ वाराणसी की टीम बलिया में ताबड़तोड़ दे रही है दबिश
Wed, 30 Mar 2022 09:43 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 30 Mar 2022 09:43 PM IST
सार
पेपर लीक मामले में एसटीएफ कई परीक्षा केंद्रों पर तैनात कक्ष निरीक्षकों, प्रबंधकों और अन्य परीक्षा से जुड़े लोगों के मोबाइल काल डिटेल और व्हाट्सएप को खंगाल रही है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंटरमीडिएट परीक्षा में अंग्रेजी प्रश्नपत्र लीक करने के मामले में एसटीएफ और पुलिस ने जिलेभर से डीआईओएस समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर परीक्षा अधिनियम व आईटी एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। दोपहर को शासन ने जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रजेश मिश्रा को निलंबित कर दिया था, वहीं रात को उनको गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
एसटीएफ वाराणसी यूनिट की टीम ने बुधवार को बलिया में कई जगहों पर दबिश दी। इस मामले में नगरा, सिकंदरपुर व नगर कोतवाली में बुधवार को मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिनमें नगर कोतवाली में नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार की तहरीर पर केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
देर रात को जिला विद्यालय निरीक्षक को ब्रजेश मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एसटीएफ कई परीक्षा केंद्रों पर तैनात कक्ष निरीक्षकों, प्रबंधकों और अन्य परीक्षा से जुड़े लोगों के मोबाइल काल डिटेल और व्हाट्सएप को खंगाल रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
साथी ही पूर्व के पेपर लीक मामलों से जुड़े लोगों के बारे में भी पता किया जा रहा है। यूपी एसटीएफ वाराणसी यूनिट के एडिशनल एसपी विनोद कुमार सिंह के अनुसार इस मामले की जांच के लिए एक टीम बलिया गई है।
