फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   1690 infected, 13 people lost their lives in the district

जिले में 1690 संक्रमित मिले, 13 लोगों ने गंवाई जान

Sat, 01 May 2021 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
1690 infected, 13 people lost their lives in the district
वाराणसी। संक्रमित मरीजों के साथ ही हर दिन कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग लोगों को सेहत के प्रति सतर्कता बरतने की सलाह दे रहा है। शुक्रवार को 1690 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 13 की मौत हुई है। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को सबसे ज्यादा केंद्रीय तिब्बती संस्थान सारनाथ में 46, सेंट्रल जेल में 15, जिला जज आवास में 3, डीएम आवास और सर्किट हाउस में एक, बाबतपुर एयरपोर्ट पर 9 लोग संक्रमित मिले। वहीं, अब तक तीन दिन में 37 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा महमूरगंज, पांडेपुर, लहरतारा, लहुराबीर, सिगरा, लक्सा, लोहता, बीएलडब्ल्यू, न्यू कॉलोनी ककरमता समेत अलग-अलग जगहों पर संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

16,345 एक्टिव मरीजों का चल रहा इलाज
जिले में 16345 मरीजों का इलाज चल रहा है। 15000 से अधिक होम आइसोलेशन में हैं। बाकी का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। शुक्रवार को होम आइसोलेशन में 1300 मरीजों को स्वास्थ्य घोषित किया गया। जबकि 130 लोग हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 65,416 है। 48,515 डिस्चार्ज हो चुके हैं। 556 मरीजों ने जान गंवाई है।
विज्ञापन

पांच महिलाओं की भी मौत
मंडलीय अस्पताल में भर्ती कुंती विहार कॉलोनी निवासी 48 वर्षीय महिला, अर्जुनपुर निवासी 40 वर्षीय महिला, एपेक्स हास्पिटल में भर्ती सामनेघाट निवासी 70 वर्षीय पुरुष, अनंत हॉस्पिटल में ककरमता निवासी 50 वर्षीय पुरुष, और मणि हास्पिटल में भर्ती टकटकपुर निवासी 50 वर्ष के पुरुष की मौत ही है। इसके अलावा ओरियाना हास्पिटल में चंद्रानगर निवासी 45 वर्षीय महिला, रामकृष्ण मिशन में लक्सा निवासी 82 वर्षीय पुरुष, हेरिटेज मेडिकल कॉलेज में पहाड़िया निवासी 50 वर्षीय पुरुष, मेरेडियन में 40 वर्षीय महिला, 56 वर्ष के पुरुष, बीएचयू में कपसेठी निवासी 60 वर्षीय पुरुष, सारनाथ निवासी 64 वर्षीय पुरुष और रोहितनगर निवासी 60 वर्षीय महिला की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed