{"_id":"5cddc45cbdec220732262ed2","slug":"161558037596-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत का विकास गुजरात से लेकर नहीं आए पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत का विकास गुजरात से लेकर नहीं आए पीएम मोदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद एवं अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष पीएल पुनिया ने कहा कि पांच सालों का हिसाब नहीं देने वाले 70 सालों का हिसाब मांग रहे हैं। आज देश जिन उपलब्धियों पर गर्व करता है, वह 70 साल में ही मिली हैं और देश की जनता यह जानती है। बीते पांच सालों के दौरान संविधान की धज्जियां उड़ाई गईं। लोकतांत्रिक संस्थाओं की अस्मिता पर लगातार कुठाराघात किया जा रहा है।
गुरुवार को कांग्रेस के चुनाव कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि वह दूसरे देशों के राष्ट्राध्यक्षों को बुलाकर देश की मिसाइल, विमान और विकास दिखाते हैं। पीएम मोदी यह भूल जाते हैं कि यह सब 70 सालों में ही हुआ है। वह ये सब गुजरात से लेकर नहीं आए हैं। चुनाव के दौरान हर पार्टी यह बताती है कि पांच साल में क्या किया है और आगे क्या करेंगे, लेकिन भाजपा नेहरू, इंदिरा और राजीव गांधी के काम का हिसाब मांग रही है। नोटबंदी से बेरोजगारी बढ़ी और किसान कर्ज का दंश झेल रहे हैं। जीएसटी का विकृत रूप गब्बर सिंह टैक्स लागू कर दिया। हमने रोजगार, महिला आरक्षण और किसानों की कर्ज मुक्ति की बात की है, हम सरकार बनते ही इसे पहले सत्र में ही लागू करेंगे। भाजपा में किसी मंत्री की कोई हैसियत नहीं है। हालत यह है कि गृहमंत्री तक की नहीं सुनी जाती है।