फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मलजल की दुर्गंध से जीना हुआ मुहाल

मलजल की दुर्गंध से जीना हुआ मुहाल

Thu, 02 May 2019 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
मलजल की दुर्गंध से जीना हुआ मुहाल
वाराणसी। नेवादा क्षेत्र में सीवर और पुलिया निर्माण के लिए स्थानीय जनता सड़क पर उतर गई। स्थानीय प्रशासन और राजनीतिक दलों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया। स्थानीय नागरिकों का कहना था कि लोकसभा चुनाव से पहले सीवर व पुलिया का निर्माण नहीं हुआ तो पूरा मोहल्ला व आसपास के लोग राजनीतिक दलों का बहिष्कार करेंगे। चुनाव में नोटा दबाकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

बुधवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थानीय निवासी सोमा सिंह ने बताया कि नेवादा के शीतला माता मंदिर के पीछे आसपास का गंदा पानी खुले में बहकर इकट्ठा हो रहा है। इससे आसपास के क्षेत्र में गंदगी और बदबू से जीना मुहाल हो गया है। मच्छरों के आतंक के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। गर्मी के दिनों में सड़ते हुए मलजल की दुर्गंध से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

मुन्नी देवी ने बताया कि हर बरसात में मलजल उनके घरों में घुस जाता है। स्थानीय पार्षद व विधायक से शिकायत की गई लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। इस दौरान क्रांति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि समस्याओं से त्रस्त जनता के पास चुनाव में नोटा ही विकल्प है। नोटा विकल्प चुनने से राजनीतिक दलों पर ईमानदार व मेहनती प्रत्याशी उतारने का दबाव बढ़ रहा है। इस दौरान मुन्नी, फूलपत्ती, निर्मला, केवला, शीला, सोमा, कैलाश, शारदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed