फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शहर भर में उत्सव के रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

शहर भर में उत्सव के रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

Sat, 09 Mar 2019 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
शहर भर में उत्सव के रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार को शहर भर में उत्सव के तौर पर मनाया गया। कहीं महिलाओं को सम्मानित किया गया तो कहीं उनके अधिकारों की वकालत की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर नवोद्यमी, एक सोच सैंडबॉक्स की ओर से सरायनंदन खोजवां में अपने कार्य के प्रति प्रतिबद्ध व दूसरों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनी कुशल महिलाओें को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

ईस्टर्न भूमिका ( द आइकोनिक वूमेन इन योर लाइफ) की ओर से ट्रीब्यूट टू रियल लाइफ सुपरहिरोज कार्यक्रम का आयोजन कैंटोमेंट स्थित होटल में किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सनबीम शिक्षण समूह की निदेशक भारतीय मधोक और मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2018 रोशनी जायसवाल और वर्षा प्रधान रहीं। सम्मानित होने वाली महिलाओं में शारदा सिंह, शाबाना आफताब, संगीता रॉय, डॉ.शिप्रा धर, पूजा दिक्षित, मेजर शिवाली आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आइडियल वूमेन वेल्फेयर सोसाइटी के ओर से मलिन बस्ती की महिलाओं को सम्मानित किया गया। एशियन सहयोगी संस्था इंडिया की ओर से धन्नीपुर लोहता, जालहुपर और नैपुराकला में ग्रामीण महिलाओं को जागरूक किया गया।
श्री गणेश चिल्ड्रेन वेल्फेयर सोसाइटी की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। पहड़िया स्थित दौलतपुर गांव गांजा गली में लगे इस शिविर में स्त्री रोग एवं बांझ रोग विशेषज्ञ डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने 160 महिलाओं की निशुल्क जांच की। ईगल क्लब की ओर से लक्ष्मीकुंड स्थित कन्याकुमारी इंटर कालेज में किशोरियों के लिए सेनेटरी पैड एटीएम प्रदान किया गया। अस्मिता चाइल्ड लाइन की ओर से संस्था के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपना परिवार फाउंडेशन की ओर से अस्सी घाट पर आगंनबाड़ी शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेविका अंजली अग्रवाल रहीं।

राजनीतिक पक्ष को किया उजागर
- आर्य महिला पीजी कालेज चेतगंज के हिंदी विभाग की ओर से शुक्रवार को ‘वैश्विक पटल पर स्त्री’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता बीएचयू हिंदी विभाग की प्रो. श्रद्धा सिंह ने स्त्री विमर्श की पृष्ठभूमि को स्पष्ट करते हुए उसके सामाजिक और राजनीतिक पक्ष को उजागर किया। डॉ. वंदना झा ने स्त्री विमर्श को साहित्य से जोड़ते हुए उसके विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में संयोजन डॉ. वीणा सुमन, संचालन डॉ. वंदना चौबे का रहा। धन्यवाद डॉ. बृजबाला सिंह ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed