फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दूसरे दिन भी एनएच-दो पर लंबा जाम

दूसरे दिन भी एनएच-दो पर लंबा जाम

Fri, 08 Feb 2019 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी एनएच-दो पर लंबा जाम
वाराणसी। मौनी अमावस्या के मद्देनजर मालवाहकों की आवाजाही पर लगाया गया प्रतिबंध से गुरुवार को भी नेशनल हाईवे दो पर जाम का कारण बना। रामनगर से डाफी टोल प्लाजा होते हुए मोहनसराय तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जाम की समस्या का समाधान कराने के लिए टोल प्लाजा कर्मियों के साथ ही ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी लगे हुए थे लेकिन उनकी मेहनत का कोई सार्थक परिणाम निकलता नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन

मौनी अमावस्या के मद्देनजर मंगलवार तक राजमार्गोें और राष्ट्रीय राजमार्गों पर भारी मालवाहकोें की आवाजाही पर रोक लगाई गई थी। मंगलवार से आवागमन शुरू हुआ तो हाईवे पर जाम लग गया। गुरुवार को जाम के कारण रामनगर, नरायनपुर, नैपुरा, सीरगोवर्धनपुर, डाफी, नुआव सहित हाईवे के किनारे के दर्जनों गांवों के ग्रामीण परेशान रहे। इस दौरान सर्वाधिक परेशानी स्कूली बसों में सवार बच्चों और एंबुलेंस में मौजूद मरीजों को हुई। हाईवे पर जाम के कारण सर्विस लेन से वाहन सवारों ने निकलने का प्रयास किया तो वहां भी जाम लग गया। डाफी टोल प्लाजा मैनेजर जयराज सिंह ने बताया कि मौनी अमावस्या पर जाम के कारण भारी वाहनों का आवागमन बंद था। आवागमन शुरू हुआ तो वाहनों का अतिरिक्त दबाव बढ़ने से जाम की समस्या पैदा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed