फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   एयरपोर्ट पर पहुंचते ही प्रवासियों को मिलेगा लोकल सिम

एयरपोर्ट पर पहुंचते ही प्रवासियों को मिलेगा लोकल सिम

Tue, 08 Jan 2019 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर पहुंचते ही प्रवासियों को मिलेगा लोकल सिम
वाराणसी। 21 से 23 जनवरी तक होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आने वाले मेहमानों के स्वागत के लिए प्रशासन की टीम एयरपोर्ट पर मौजूद रहेगी। वहां प्रवासियों को एयरपोर्ट पर ही लोकल सिम सहित किट दी जाएगी। मेहमानों के लिए एयरपोर्ट परिसर में ही हेल्प डेस्क और होल्डिंग एरिया भी विकसित किया जाएगा। प्रवासी सम्मेलन के मद्देनजर जिलाधिकारी ने 21 नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन

टेंट सिटी, होटल और होम स्टे के लिए वीडीएस वीसी राजेश कुमार, शहर के सौंदर्यीकरण साफ सफाई के लिए नगर आयुक्त डा. नितिन बंसल, पीबीडी से पहले और दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए सीडीओ गौरांग राठी, चिकित्सा सुविधा के लिए सीएमओ डा. बीवी सिंह, आमंत्रण व प्रोटोकाल कार्य के लिए एडीएम प्रोटोकाल अरुण कुमार, आडियंस मैनेजमेंट के लिए एडीएम ई मुनींद्र नाथ उपाध्याय, खाद्य सुरक्षा के लिए एडीएम सिविल सप्लाई राम सिंह, काशी विश्वनाथ मंदिर, गंगा आरती व सारनाथ भ्रमण के लिए विश्वनाथ मंदिर के सीईओ विशाल सिंह, बड़ालालपुर में प्रदर्शनी के लिए एडीएम एफ सतीश पाल, यातायात व पार्किंग के लिए एडीएम सिटी विनय कुमार व एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत, परिवहन के लिए नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार वर्मा, कंट्रोल रुम व्यवस्था एसडीएम नीता यादव, एससीएम अनुज मलिक को टीएफसी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अन्य अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed