{"_id":"5c2144b7bdec2256dd105c94","slug":"161545684151-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उचित मुआवजे के लिए किसानों ने फिर रोका रिंग रोड का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उचित मुआवजे के लिए किसानों ने फिर रोका रिंग रोड का काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहता (वाराणसी)। क्षेत्र के खेवशीपुर गांव में सोमवार को उचित मुआवजे के मुद्दे पर किसानों ने रिंग रोड का निर्माण कार्य रोक दिया। किसान न्याय मोर्चा के नेतृत्व में किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। पुलिस ने लाठी फटकार का किसानों को खदेड़ना चाहा लेकिन किसान नहीं माने। इस पर पुलिस ने पांच महिलाओं समेत 19 ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें शाम को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। किसानों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से कई लोग घायल भी हुए हैं।
रिंग रोड के लिए अधिगृहीत जमीन के उचित मुआवजे के लिए आंदोलन के क्रम में सोमवार को खेवशीपुर गांव में किसानों ने रिंग रोड का निर्माण कार्य रोक कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी पर एसडीएम राजातालाब अंजनी कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अरुण कुमार गिरी, सीओ सदर अनिल कुमार पुलिस-पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया। नहीं मानने पर एसडीएम ने इसकी जानकारी एडीएम मुनींद्र कुमार उपाध्याय को दी। एडीएम ने भी मौके पहुंचकर किसानों को समझाने का प्रयास किया। फिर भी किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे।
इस पर पुलिस ने लाठी फटक कर किसानों को खदेड़ने की कोशिश की। पुलिस ने जिला किसान न्याय मोर्चा के प्रदेश सचिव अशोक कुमार प्रजापति, फुलवंती देवी, गुजराती देवी, कुमारी देवी, आशा देवी, ललिता देवी, मनोज कुमार, राम सागर, दिलीप प्रजापति, मनोज कुमार, विजय कुमार, रमेश चंद, छोटू और ननकू समेत 19 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।