{"_id":"5c2144a6bdec2257071f632b","slug":"161545684134-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंट सिटी में समतलीकरण ठीक नहीं, काम भी धीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंट सिटी में समतलीकरण ठीक नहीं, काम भी धीमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। रिंग रोड के किनारे बन रहे टेंट सिटी के निरीक्षण में बुधवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को कई खामियां मिली। टेंट सिटी में जमीन का समतलीकरण बहुत ही खराब था और यही कारण है कि टेंट के फर्श भी ऊबड़-खाबड़ थे। इस पर विदेश मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने 31 दिसंबर तक पूरी जमीन को एक समान समतल करने का निर्देश दिया। इसके अलावा फर्श के रूप में लग रही प्लाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर बारिश या मौसम खराब हुआ तो कीचड़ हो जाएगा। उन्होंने जमीन और प्लाई के बीच वाटर प्रूफ के लिए एक लेयर लगाने को कहा।
मंत्री ने सबसे पहले बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तीनों फ्लोर पर आयोजन से जुड़ी जानकारियां ली। उन्होंने स्टेडियम का निरीक्षण किया और प्रस्तावित आयोजनों का ब्ल्यू प्रिंट देखा। इसके बाद ऐढ़ें स्थित टेंट सिटी का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिया। इससे पहले विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने संकुल का निरीक्षण किया।