फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पचास हजार का इनामी बदमाश संग गिरफ्तार

पचास हजार का इनामी बदमाश संग गिरफ्तार

Fri, 07 Dec 2018 01:48 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
पचास हजार का इनामी बदमाश संग गिरफ्तार
वाराणसी। रामनगर क्षेत्र में गुरुवार की भोर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 50 हजार के अंतर प्रांतीय इनामी बदमाश वंशोपन और उसके छोटे भाई मिथुन खरवार को गिरफ्तार कर लिया। आमने-सामने हुई फायरिंग में रामनगर थाने का सिपाही सूरज कुमार सिंह और वंशोपन व मिथुन घायल हुए हैं। दोनों बदमाशों के पास से पुलिस ने .32 बोर की देसी पिस्टल, एक तमंचा और छह कारतूस बरामद किए हैं। वंशोपन बीते छह साल से फरार था। उस पर डकैती, हत्या, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित अन्य आरोपों में जिले के अलग-अलग थानों में केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि इंस्पेक्टर रामनगर अनूप कुमार शुक्ला और थानाध्यक्ष शिवपुर नागेश कुमार सिंह रात्रिकालीन गश्त के दौरान रामनगर कस्बे में मिले। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी अपराधी बिहार के रोहतास जिले का सासाराम निवासी वंशोपन अपने छोटे भाई मिथुन के साथ रामनगर कस्बे की ओर पैदल जा रहा है। इंस्पेक्टर रामनगर और थानाध्यक्ष शिवपुर ने फोर्स के साथ घेरेबंदी की तो वंशोपन और मिथुन ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। करीब 12 राउंड की फायरिंग में सिपाही सूरज के बाएं हाथ, वंशोपन के दाएं पैर और मिथुन के बाएं हाथ पर गोली लगी। दोनों बदमाशों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर और सिपाही को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, वंशोपन से पूछताछ कर उसके गिरोह के अन्य सदस्योें के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन


छह साल पहले फूलपुर में डकैती के दौरान की थी हत्या
21 दिसंबर 2012 की रात फूलपुर थाना अंतर्गत नाथपुर गांव में रिटायर्ड फौजी कृष्णभूषण त्रिपाठी के घर में डकैती पड़ी थी। विरोध करने पर उनके इकलौते बेटे रजनीश उर्फ आशीष को बदमाशों ने गोली मार दी थी। तभी से वंशोपन वांछित चल रहा था। इस बीच उसने उत्तर प्रदेश और बिहार में घुमंतू गिरोहों के साथ कई वारदातों को अंजाम दिया। कृष्णभूषण ने कहा कि वंशोपन को पुलिस जान से मार देती तो उनके कलेजे को ठंडक पहुंचती। एसएसपी ने बताया कि दोनोें बदमाशों की गिरफ्तारी में इंस्पेक्टर रामनगर और थानाध्यक्ष शिवपुर के साथ एसआई अजय प्रताप सिंह व अनिल, संजय कुमार दुबे, विशंभर नाथ राय, दीपक सिंह, सूरज सिंह, राहुल सिंह, लोकनाथ सिंह और राजेश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई को प्रदेश भर में पहला स्थान
50 हजार के इनामी बदमाश वंशोपन व उसके भाई मिथुन और इससे पहले बुधवार की रात 25 हजार के इनामी बदमाश शाहनवाज उर्फ भंटू की गिरफ्तारी को गुरुवार को प्रदेश भर की पुलिस की कार्रवाई में पहला स्थान मिला। इसके लिए यूपी पुलिस के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर एसएसपी और वाराणसी पुलिस को बधाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed