फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दोस्त को घर बुलाकर पत्नी ने कराई थी हत्या

दोस्त को घर बुलाकर पत्नी ने कराई थी हत्या

Thu, 15 Nov 2018 02:03 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
दोस्त को घर बुलाकर पत्नी ने कराई थी हत्या
वाराणसी। रवींद्रपुरी स्थित लेन नंबर 17 में किराये के मकान में रहने वाले दवा एजेंट अमर सिंह की हत्या उसके साथ काम करने वाले दोस्त पवन कुमार यादव से पत्नी रीना ने कराई थी। यह खुलासा करते हुए बुधवार को भेलूपुर पुलिस ने रीना को जेल भेज दिया। वहीं, सीरगोवर्धनपुर निवासी पवन कुमार यादव की पुलिस तलाश कर रही है। अदालत में समर्पण के लिए पवन द्वारा दाखिल की गई अर्जी के मद्देनजर कचहरी परिसर में चप्पे-चप्पे पर भेलूपुर पुलिस तैनात रही लेकिन वो नहीं आया।
विज्ञापन

10 नवंबर की रात सासाराम के मूल निवासी अमर सिंह की हत्या रवींद्रपुरी स्थित उसके घर में कर दी गई थी। सीओ भेलूपुर सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि इंस्पेक्टर भेलूपुर प्रवीण कुमार ने अमर के मकान के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज के साथ ही उसकी पत्नी रीना के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली। सामने आया कि रीना और पवन बीते छह महीने से ज्यादा समय से एक-दूसरे से रोजाना मोबाइल पर कई बार बात करते थे। वारदात की रात भी रीना और पवन की बात हुई थी। 10 नवंबर की रात 1:55 बजे अमर के घर पर शराब के नशे में धुत पवन आया। रीना ने दरवाजा खोला और पवन ने बिस्तर पर सो रहे अमर के सिर के पिछले हिस्से पर .32 बोर की पिस्टल से एक गोली मारी। रात 2:25 बजे पवन वापस लौट गया तो 2:30 बजे के लगभग रीना शोर मचाना शुरू की और उसके तीनों बेटों की नींद खुली।
विज्ञापन

पूछताछ में रीना ने बताया कि अमर शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। इस वजह से वो अमर के साथ घर आने वाले अविवाहित पवन के करीब आती चली गई। दोनों ने अमर की हत्या कर नए सिरे से जिंदगी की शुरुआत करने की ठानी और वारदात को अंजाम दिया। उधर, एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर भेलूपुर प्रवीण कुमार और उनकी टीम को एसएसपी ने 10 हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है। वांछित पवन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed