{"_id":"5bc63f58bdec22693032f786","slug":"161539719000-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष अभियान में 35 भवन सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष अभियान में 35 भवन सील
Updated Wed, 17 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। अवैध निर्माणों के खिलाफ वीडीए के अभियान में मंगलवार को शहर, सारनाथ, रामनगर और पीडीडीयू नगर में 35 भवन सील कर दिए गए।
वीडीए वीसी राजेश कुमार के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान के दौरान 13 प्रवर्तन के जेई अपने-अपने जोनल अधिकारियों, सुपरवाइजरों व उड़ाका दल की टीम के साथ अपने-अपने वार्डों में पहुंचे। वाराणसी और पीडीडीयू नगर में 35 अवैध निर्माण मिले, जिन्हें सील कर दिया गया। वीडीए वीसी ने बताया कि कई दिनों की छुट्टियां होने वाली हैं। कई जगह अवैध निर्माण की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। अभियान के तहत आदमपुर, चेतगंज, भेलूपुर, नगवां और सारनाथ में चार-चार, रामनगर में तीन, चौक और दशाश्वमेध में दो-दो, जैतपुरा और सिकरौल में एक-एक के अलावा पीडीडीयू नगर में छह निर्माण सील कर दिए गए।
ब्यूरो