{"_id":"5b92e2ab867a557f714f6de0","slug":"161536352939-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार को छुड़ाने के लिए भोजूबीर में व्यापारियों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार को छुड़ाने के लिए भोजूबीर में व्यापारियों ने लगाया जाम
Updated Sat, 08 Sep 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में आयोजित भारत बंद के दौरान भोजूबीर में हुई मारपीट के मामले में दुकानदार मल्लू यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में स्थानीय व्यापारी शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। इस दौरान व्यापारियों ने दुकानदार को छोड़े जाने की मांग करते हुए भोजूबीर तिराहा के समीप जाम लगा दिया। सूचना पाकर कैंट और शिवपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। लगभग दो घंटे बाद जब दुकानदार को छोड़ा गया तो व्यापारियों ने जाम खत्म किया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी और पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद लगभग एक घंटे बाद आवागमन सामान्य हुआ।
भारत बंद के दौरान प्रदर्शनकारी गुरुवार को भोजूबीर में दुकानें बंद करा रहे थे। इसी दौरान दुकान बंद कराने को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हुई और गोसाईंपुर निवासी सत्येंद्र मिश्रा घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में दुकानदार मल्लू यादव को हिरासत में लिया। इसके विरोध में महानगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा, मीरापुर बसहीं उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री किशन कुमार सेठ और भोजूबीर व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी सड़क पर उतरे। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि गुरुवार को भारत बंद के दौरान हमारे साथ अभद्रता की गई और अब हमारे खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। सभी की मांग थी कि अभद्रता करने के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करे। इंस्पेक्टर कैंट ने आश्वस्त किया कि व्यापारियों के खिलाफ अभद्रता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी और मल्लू यादव को छोड़ा गया तब जाकर सभी शांत हुए।