{"_id":"5b50e1324f1c1bbd298b4eb8","slug":"161532027186-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 मिनट की बारिश से सड़कें जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 मिनट की बारिश से सड़कें जलमग्न
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। जलभराव की समस्या से निपटने के नगर पालिका के सभी दावे बेकार साबित हो रहे हैं। गुरुवार को दोपहर में महज 20 मिनट की बारिश में नगर की सड़कें जलमग्न हो गईं। निचले इलाकों में रहने वालों की समस्या बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि जब ज्यादा बरसात होगी, तब तो घरों में रहना भी मुश्किल हो जाएगा। गुरुवार को दोपहर करीब 20 मिनट बारिश हुई है और मेनरोड, स्टेशन रोड. आनंद नगर गजिया जैसे इलाकों में पानी भर गया। मेनरोड पर पानी लोगों की दुकानों और घरों में घुस गया। स्टेशन रोड पर कई लोगों की मोटरसाइकिलें पानी में फंस कर बंद हो गईं। कई बैंकों के आसपास जलभराव होने से ग्राहकों को खासी परेशानी हुई। बारिश होने से गर्मी और उमस से थोड़ी राहत तो मिली लेकिन सड़कें कीचड़ से सन गईं। मसूद आलम, मनोज यादव, गोपाल चौरसिया, राजेंद्र यादव, मनोज चौरसिया, वामिक सिद्दीकी, फरीद अहमद आदि ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। वहीं, छितनी तालाब-घमहापुर मार्ग पर एक सप्ताह से जलभराव की समस्या बनी हुई है। नगर पालिका की ओर से सड़क पर गिट्टियां डाल कर छोड़ देेने से समस्या बढ़ गई है। गुरुवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर भरे पानी धान की रोपाई कर इसका विरोध जताया। जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि जलभराव की समस्या एक दशक से है। हर वर्ष बरसात में यही दशा होती है। नगर अध्यक्ष सादिक ने कहा कि बारिश के बाद बच्चों का स्कूल जाना बंद हो गया है। प्रदर्शन में फैज अंसारी, सुमएल अंसारी, आरिफ शेख, आरजू अंसारी, इरफान, आतिफ अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन