{"_id":"5b3e81b64f1c1b86468b4cde","slug":"161530823094-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डोमरी नहीं, हस्तकला संकुल में होगा प्रवासी सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब डोमरी नहीं, हस्तकला संकुल में होगा प्रवासी सम्मेलन
Updated Fri, 06 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। प्रधानमंत्री के आदर्श गांव डोमरी में आयोजित होने वाला प्रवासी भारतीय सम्मेलन की जगह अब बदल दी गई है। विदेश मंत्रालय की टीम बृहस्पतिवार को वाराणसी पहुंची और दीनदयाल हस्तकला संकुल में आयोजन पर सहमति बनी। इसके अलावा टीएफसी के आसपास की जमीन पर आवासीय और अन्य सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। विदेश मंत्रालय की टीम अभी अगले तीन दिन तक वाराणसी में रहेगी और अन्य तैयारियों को अंतिम रुप दिया जाएगा।
अगले वर्ष 21 से 23 जनवरी 2019 तक प्रस्तावित प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर विदेश मंत्रालय की टीम ने अहम निर्णय लिया है। गंगा किनारे डोमरी में प्रस्तावित किया गया सम्मेलन अब बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल में कराने पर सहमति बनी। इस दौरान स्थानीय अधिकारियों के साथ विदेश मंत्रालय की टीम ने हस्तकला संकुल और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि कई कारणों को ध्यान में रखकर दीनदयाल हस्तकला संकुल में आयोजन करने पर निर्णय हुआ है। इसके सामने के मैदान पर ही आवासीय क्षेत्र विकसित कर अन्य तैयारियां की जाएंगी। विदेश मंत्रालय की टीम अभी वाराणसी में रहेगी और अन्य तैयारियां पर चर्चा होगी।