फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पांच घंटे तक जाम रहा इलाहाबाद-वाराणसी हाइवे

पांच घंटे तक जाम रहा इलाहाबाद-वाराणसी हाइवे

Sun, 01 Jul 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
पांच घंटे तक जाम रहा इलाहाबाद-वाराणसी हाइवे
महराजगंज। वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग पर शनिवार को ट्रक-डीसीएम की टक्कर के बाद भीषण जाम लगा रहा। दोपहर एक बजे से शाम छह बजे तक लोग जाम से जूझते रहे। महराजगंज से लालानगर टोल प्लाजा तक करीब सात किमी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहनों के अधिक दबाव के चलते बस, ट्रक रेंग-रेंगकर आगे बढ़े। यह स्थिति पूरे दिन रही। इससे दो घंटे की दूरी तय करने में चार घंटे तक का समय लग जा रहा था।
विज्ञापन

इलाहाबाद की तरफ से शनिवार को प्लास्टिक पाइप लदी एक डीसीएम आ रही थी। वह औराई चौराहे पर पहुंची थी की मिर्जापुर की तरफ से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। जिसके चलते दोनो गाड़ी रोड़ पर ही पलट गई। इससे औराई से मिर्जापुर मार्ग के टेढ़वा तक गाड़ियों का लंबा जाम लग गया जबकि हाइवे पर करीब सात किमी जाम लग गया। दोपहर एक बजे से लगा जाम शाम पांच बजे तक हट सका। वैसे तो तीन बजे ही रिकवरी वाहन को बुलाकर ट्रक और डीसीएम को हटाया गया लेकिन वाहनों की लाइन इतनी लंबी हो गई थी कि एक-एक करके आगे बढ़ने में दो घंटे से अधिक समय लग गया। जिसके चलते घंटो लोग गर्मी और उमस से परेशान होते रहे। बसों और चारपहिया में सफर कर रहे लोग उमस से बिलबिला उठे। यातायात को सुगम बनाने के लिए पुलिस भागदौड़ करती रही। लेकिन वह स्थिति को संभालने में सफल नहीं हो सकी। जाम में एंबुलेंस भी फंसे रहे, जिससे मरीजों को काफी परेशानी हुई। साथ ही बारात के वाहन भी जाम में फंसकर कराहते रहे। जाम से बारात में लोग समय पर शामिल नहीं हो सके। जाम के चलते व्यवसायियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। वाहनों की कतार लगने से दूकानों पर ग्राहकों की कमी रही। रोज जाम लगने से लोग परेशान हो गए हैं। लोग परेशान होकर जाम को कोसते हुए आगे बढ़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed