फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पीएम मोदी अगले महीने आएंगे, 15 दिन में काम पूरे करें

पीएम मोदी अगले महीने आएंगे, 15 दिन में काम पूरे करें

Sat, 30 Jun 2018 02:44 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी अगले महीने आएंगे, 15 दिन में काम पूरे करें
काशी के मूल स्वरूप को बरकरार रखने की एक बार फिर से हिदायत देने के साथ-साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक में सफाई के लिए शनिवार से विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। करीब एक घंटे की बैठक में मुख्यमंत्री ने अफसरों को स्वच्छता अभियान में भागीदारी करने के साथ-साथ सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने की भी जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे के संकेत और इसके मद्देनजर तैयारी के निर्देश दिया। कहा, प्रधानमंत्री जुलाई में आएंगे और विकास कार्याें का लोकार्पण-शिलान्यास करेेंगे। कहा, प्रधानमंत्री का वाराणसी दौरा दो दिवसीय होगा। जून में पूरी होने वाली परियोजनाओं को अगले 15 दिन में हर हाल पूरा करने को कहा। बाबतपुर फोरलेन की धीमी गति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक कर उसे 15 दिन में पूरा कराने को कहा। शहर की स्ट्रीट लाइट को चालू रखने के साथ ही 10 हजार स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र लगवाने का निर्देश नगर आयुक्त को दिया। मंडलायुक्त को परियोजनाओं की मॉनीटरिंग करने और लापरवाह अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास कार्यों में काशी के मूल स्वरूप से किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जाए। काशी की तर्ज पर जगह जगह वाल पेंटिंग आदि कराकर शहर को संवारने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने जाम को समाप्त करने के लिए कार्ययोजना तैयार कर अमल करने को कहा। शहर की सड़कों की खस्ता हालत के लिए अधिकारियों की क्लास लगाई। केंद्र और राज्य की परियोजनाओं की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने समयसीमा पर काम पूरा नहीं करने वाले अधिकारियों को चिह्नित कर उनकी सूची मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर अपराह्न 4.30 बजे पुलिस लाइन में उतरा। वहां से सीधे सर्किट हाउस पहुंचे मुख्यमंत्री ने जब इस महीने पूरी होने वाली परियोजनाओं के बारे में बात की तो अधिकारियों के चेहरे पर शिकन पड़ गई। अधिकारियों ने बताया कि रिंग रोड फेज-1 एक सप्ताह में पूरा हो जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने शहर की सड़कों और बरसात की तैयारियों की भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed