फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बूथ इकाइयों को मजबूत करने पर जोर

बूथ इकाइयों को मजबूत करने पर जोर

Sun, 10 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
बूथ इकाइयों को मजबूत करने पर जोर
भदोही। समाजवादी पार्टी विधानसभा इकाई की बैठक में शनिवार को 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। सालिमपुर में श्याम नारायण यादव के प्रतिष्ठान पर हुई बैठक में मतदाता सूची को अप-टू-डेट करने, त्रुटियों को ठीक करने सहित बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। पूर्व विधायक जाहिद बेग ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हैं। जनता सत्ता परिवर्तन के मूड में है, ऐसा मौका बार-बार नहीं मिलता।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ इकाइयों को संगठित कर कार्यकर्ताओं को बकायदा प्रशिक्षित करने पर जोर दिया। कहा कि मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए सबको मिलकर काम करना होगा। अक्सर चुनाव के दिन बहुत से लोगों के नाम सूची से गायब मिलते हैं, लेकिन तब तक देर हो चुकी होती है। इस बार हमें पहले से तैयार रहना है। जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि पांच वर्ष सत्ता में न रहते हुए भी सपा कार्यकर्ता जोश से भरे हैं। उन्हें मालूम है कि भाजपा सरकार से सभी ऊब चुके हैं। बिजली, रोजगार, विकास कार्य के मुद्दे पर सरकार विफल रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विस अध्यक्ष संतोष यादव और संचालन रमाशंकर बिंद ने किया। नईबाजार पंचायत अध्यक्ष विजय सोनकर, पूर्व ब्लाक प्रमुख विकास यादव, ओमप्रकाश यादव, अलीशेर खां, रामजस यादव, शोभनाथ यादव, कन्हैया लाल मौर्य, पन्नालाल यादव, इमरान खां, जावेद अंसारी, राजकुमार यादव, मनोज यादव, श्याम नारायण यादव, दीपनरायण भारती, घनश्याम पासी, धर्मेंद्र मिश्र, नागेंद्र यादव, संजय सिंह, पंचम यादव, फूलचंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed