फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते हैं व्यापारी

अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते हैं व्यापारी

Wed, 23 May 2018 12:32 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते हैं व्यापारी
भदोही। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की बैठक मंगलवार को आनंद नगर स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में हुई। इसमें संगठन को विस्तार देने की चर्चा करते हुए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। जिला संयोजक अभिनव पांडेय ने कहा कि व्यापारी राष्ट्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते हैं। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकारी की है। बताया कि 27 मई को वाराणसी में राष्ट्रीय सम्मेलन होगा, जिसमे आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह भाग लेंगे। उन्होंने व्यापारियों से सम्मेलन में भागीदारी करने की अपील की।
विज्ञापन

जिला संयोजक ने कहा कि व्यापारियों को अपने अस्तित्व बचाने के लिए एकजुट होना होगा। इसके लिए इस संगठन को मजबूत बनाए जाने की आवश्यकता है। इसकी सदस्यता बढ़ाने के लिए सभी को काम करना होगा। कहा संगठन का उद्देश्य व्यापारी, शासन व प्रशासन के बीच सेतु बनकर सामंजसस्य बनाने का है। बैठक में सर्वसम्मत से संगठन के जिला इकाई का गठन किया गया रंजीत कुमार गुप्ता (ज्ञानपुर) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अशोक जायसवाल (सुरियावां) व सौरभ त्रिपाठी (ज्ञानपुर) को उपाध्यक्ष, विनय ऊमर (नई बाजार) और छेदीलाल साहू (सुरियावां) को जिला महामंत्री, अश्विनी कुमार अग्ररवाल (गोपीगंज) को वरिष्ठ महामंत्री, प्रिंस गुप्ता (भदोही) को संगठन महामंत्री, राजीव चौरसिया (भदोही) को जिला कोषाध्यक्ष, बिंदेश गुप्ता (गोपीगंज) को मीडिया प्रभारी, कामता चौरसिया (नईबाजार) को वरिष्ठ संगठन मंत्री बनाया गया। जिलामंत्री के रूप में छह व्यापारियों क्रमष: दीपक जायसवाल, लालता सोनकर, मूलचंद्र गुप्ता, रवि जायसवाल, राकेश उमर वैश्य व विनोद गुप्ता को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed