{"_id":"5af1f33e4f1c1b56098b8d60","slug":"161525805886-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव सेवा में अव्वल है रेडक्रास सोसाइटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव सेवा में अव्वल है रेडक्रास सोसाइटी
Updated Wed, 09 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। विश्व रेडक्रास दिवस पर मंगलवार को सीएमओ कार्यालय पर गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें समाज के लिए रेडक्रॉस की ओर से किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला गया। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने गोष्ठी का शुभारंभ रेडक्रॉस के जनक जीन हेनरी ड्यूनॉट के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। रेडक्रॉस के सचिव ने डीएम को बूके और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने जीन हेनरी को मानव सेवा के लिये 1901 में पहला नोबेल पुरस्कार दिया गया था। प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध में रेडक्रॉस ने महती भूमिका निभाई। घायल सैनिकों और नागरिकों की बढ़-चढ़कर सहायता किया। वर्तमान में 186 देशों में रेडक्रॉस अपना कार्य कर रही है। रेडक्रॉस आकस्मिक दुर्घटना, आपातकालीन, प्राकृतिक आपदा एवं लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का कार्य करती है। डीएम ने रेडक्रॉस के पदाधिकारियों से कहा कि वे रेडक्रॉस के सदस्यों की संख्या बढाएं, जिससे आकस्मिक दुर्घटना में यदि व्यक्ति का समय पर इलाज हो जाए तो उन्हें बचाया जा सकता है। संगठन के पूर्व कोषाध्यक्ष डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने रेडक्रॉस के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए कूड़ा बीनने वाले बच्चों के उद्धार की जरूरत पर बल दिया। कहा कि ऐसे बच्चों के भविष्य के लिए खास योजना बनाई जानी चाहिए। सीडीओ हरिशंकर सिंह ने कहा कि प्यार बांटिए, ज्ञान बांटिए और मानव जीवन के उद्देश्य को रेडक्रॉस समझाता है। इस मौके पर सीएमओ डॉ. सतीश सिंह, भारतेंदु द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन