फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बिजली चोरी में 31 के खिलाफ तहरीर

बिजली चोरी में 31 के खिलाफ तहरीर

Fri, 04 May 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी में 31 के खिलाफ तहरीर
भदोही। स्वीकृत भार से अधिक बिजली का उपयोग तथा विद्युत चोरी रोकने को चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को वाराणसी से आई विजिलेंस टीम ने नगर और आसपास के इलाकों में जांच पड़ताल की। इस दौरान बिजली चोरी के मामले पकड़ में आने पर टीम ने 31 उपभोक्ताओं के खिलाफ भदोही कोतवाली में तहरीर दी है। कार्रवाई से नगर के व्यापारियों, कालीन उत्पादकों में खलबली का माहौल रहा।
विज्ञापन

विजिलेंस निरीक्षक दीपक श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम चौरी रोड, स्टेशन रोड, औराई रोड के अलावा कजियाना, मर्यादपट्टी क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। जांच में दौरान 10 उपभोक्ता मीटर बाईपास कर बिजली इस्तेमाल करते मिले। इसके अलावा आठ घरेलू व 13 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी बिजली चोरी के मामले पकड़ में आए। इन सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई है। भदोही टाउन एसडीओ गोविंद प्रसाद ने कहा 24 घंटे बिजली तभी मिलेगी, जब चोरी रुकेगी। टीम में उप निरीक्षक दिग्विजय सिंह, अजय सिंह, एजाज अहमद, जेई विनोद यादव, धर्मेंद्र गुप्ता, एई मीटर सुनील कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed