{"_id":"5ad64c2e4f1c1b5d098b50b6","slug":"161523993646-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरओबी के लिए बुलंद की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरओबी के लिए बुलंद की आवाज
Updated Wed, 18 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। जनपद में सपा सरकार में की ठप परियोजनाओं का काम शुरू कराने के लिए मंगलवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने अहमदगंज रेलवे ओवरब्रिज के नीचे धरना देकर आवाज बुलंद की। इसमें वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के गठन के बाद से जिले में विकास कार्य ठहर गए हैं। जनता जाम की समस्या से कराह रही है। भदोही-औराई मार्ग खस्ताहाल होने से लोग परेशान हैं। इसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम सुनील कुमार यादव को पत्रक सौंपा गया।
सपा के आह्वान पर कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम का साथ मिलने से आंदोलन में भीड़ इकट्ठी हो गई। सभा में पूर्व विधायक जाहिद बेग ने कहा कि सपा सरकार ने विकास की जो रेखा खींची थी, उसे यहां के जनप्रतिनिधि छोटी करने में लगे हुए हैं। अहमदगंज आरओबी का 70 प्रतिशत काम होने के बाद ठप पड़ा हुआ है। आम जनता की इस समस्या का निराकरण नहीं हो रहा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है। स्वास्थ्य सेवाएं, सड़कें बदहाल हैं। गांवों में पेयजल समस्या है। किसान, छात्र दलित सब परेशान हैं। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा गया कि आरओबी के स्वरूप से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। तत्काल निर्माण कार्य शुरू न हुआ तो रेल चक्काजाम होगा।
विज्ञापन
माकपा के जगन्नाथ मौर्य ने अध्यक्षता और शोभनाथ यादव ने संचालन किया। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख विकास यादव, नई बाजार पंचायत अध्यक्ष विजय सोनकर, हसनैन अंसारी, डॉ. आरके पटेल, प्रदीप यादव, अलीशेर खां, विनोद यादव, द्वारिका यादव, सुरेश यादव, दीपनरायण भारती, हृदय प्रजापति, कामिल अंसारी, राजकुमार यादव, मनोज यादव, विक्की यादव, घनश्याम पासी, माकपा के पूर्व जिला मंत्री इंद्रदेव पाल आदि मौजूद थे।