फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नगर निगम मामले में पुलिस की कार्रवाई-------

नगर निगम मामले में पुलिस की कार्रवाई-------

Tue, 03 Apr 2018 02:23 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम मामले में पुलिस की कार्रवाई-------
वाराणसी। नगर निगम की बैठक में हंगामा और तोड़फोड़ सहित अन्य आरोपों में दर्ज मुकदमों में कैंट पुलिस की कार्रवाई अचानक सुस्त पड़ गई है। पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अन्य नामजद को गिरफ्तार करना तो दूर उनकी तलाश में छापेमारी भी नहीं की जा रही है। जबकि, पुलिस दावे कर रही थी कि वीडियो फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों से आरोपियों की तस्दीक कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

महकमे में चर्चा है कि गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों को जल्द जमानत मिलने और इस कार्रवाई के विरोध में विपक्षी दलों के संयुक्त विरोध प्रदर्शन को देख पुलिस कार्रवाई से कतरा रही है। गौरतलब है कि24 मार्च को नगर निगम बैठक के दौरान सांस्कृतिक संकुल में हंगामा, तोड़फोड़ और बदसलूकी सहित अन्य आरोपों में सपा पार्षदों सहित 16 नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मौके से ही तीन पार्षदों भैयालाल यादव, सुनील यादव, बबलू शाह और पार्षद प्रतिनिधि अवनीश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद पार्षद अजीत सिंह का करीबी राजा थापा गिरफ्तार किया था पांचों को न्यायालय ने जमानत पर रिहा कर दिया। इसके बाद से कार्रवाई न होने के सवाल पर कैंट पुलिस का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। जल्द ही कुछ और आरोपी दबोचे जाएंगे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed