फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सड़क पर उतरे डॉक्टर, दी चेतावनी0

सड़क पर उतरे डॉक्टर, दी चेतावनी0

Sun, 18 Mar 2018 02:23 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर उतरे डॉक्टर, दी चेतावनी0
वाराणसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के आह्वान पर शनिवार को चिकित्सकों ने नेशनल मेडिकल कमीशन बिल का सड़क पर उतरकर पुरजोर विरोध किया। संस्कृत विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से वाहन रैली निकालकर चिकित्सक रविंद्रपुरी पीएम संसदीय कार्यालय पहुंचे और यहां ज्ञापन सौंपकर बिल को जनविरोधी बताते हुए पुर्नविचार करने की मांग की। इस दौरान उनकी पुलिस से हल्की नोंकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रवि वानखेडकर के नेतृत्व में निकली रैली में आईएमए बनारस शाखा के अध्यक्ष डॉ. अरविंद सिंह, सचिव डॉ. मनीषा सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. कार्तिकेय सिंह सहित बड़ी संख्या में सदस्यों ने हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री को भेजे गए ज्ञापन के साथ ही सदस्यों ने लोगों में पर्चा बांटकर इसे मेडिकल छात्रों के साथ ही जनविरोधी बताया। उधर, आईएमए में प्रेसवार्ता के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिल को लागू करने के पीछे सरकार की मंशा को गलत बताया। इसके लागू हो जाने से गैर सरकारी चिकित्सकों का वर्चस्व कायम होगा। सरकार ने इस बिल में सरकारी मेडिकल कॉलेजों की सीटों को घटाकर प्राइवेट चिकित्सा शिक्षण संस्थानों को फायदा पहुंचाने की कोशिश की है। इसे अगर जल्द ही वापस नहीं लिया गया तो चिकित्सक आंदोलन को बाध्य होंगे। 25 मार्च को इंदिरा गांधी स्टेडियम दिल्ली में होने वाली महापंचायत में आगे की रणनीति बनेगी। इस दौरान डॉ. ओपी तिवारी, डॉ. एनपी सिंह, डॉ. अशोक राय, डॉ. अनिल ओहरी, डॉ. केके ओझा, डॉ.अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed