फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   प्रेमी से मिलकर पत्नी ने कराई थी पति की हत्या

प्रेमी से मिलकर पत्नी ने कराई थी पति की हत्या

Fri, 23 Feb 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी से मिलकर पत्नी ने कराई थी पति की हत्या
ज्ञानपुर। फर्रुखाबाद जिले के निवासी सुधीर दीक्षित की हत्या प्रेम प्रपंच में की गई थी। प्रेमी के सहयोग से पत्नी ने ही पति की हत्या कराई थी। चार दिन पूर्व भदोही कोतवाली क्षेत्र के उपरौठ (हृदय पट्टी) में शव मिलने के बाद एसपी ने क्राइम ब्रांच को जांच सौंपी थी। बृहस्पतिवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने महाराजगंज स्थित एक ढाबे से हत्यारोपी प्रेमी और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए एसपी सचिंद्र पटेल पत्रकारों कि फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरतल निवासी लालाराम के पुत्र सुधीर दीक्षित की हत्या गर्दन पर धारदार हथियार से की गई थी। उसके बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया था। क्षेत्राधिकारी औराई पवन कुमार के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की तो मोबाइल की कॉल डिटेल से मामले की कड़ियां खुलती गईं। साक्ष्यों के आधार पर क्राइम ब्रांच ने हत्यारोपी सुधीर की पत्नी सोनिया दूबे, पुत्री दयाशंकर दूबे, निवासी गांधी नगर, नरिया थाना लंका वाराणसी और जितेन मौर्या पुत्र सुरेंद्र मौर्या निवासी लखरांव, थाना भेलूपुर वाराणसी को सरदार ढाबा, महराजगंज से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया अभियुक्त वर्ष 2001 में सोनिया की शादी सुधीर से हुई थी। दोनों से एक बेटी भी पैदा हुई। वर्ष 2007 में सोनिया के संपर्क में जितेन मौर्या आया। जितेन ने पेशे से ड्राइवर है। वर्ष 2015 में जितेन और सोनिया ने चुपके से मंदिर में शादी कर ली। उधर सोनिया अपनी ससुराल सुधीर के यहां भी आती-जाती रही। बाद में दोनों के बीच झगड़ा होने लगा तो सोनिया मायके बनारस चली आई। पिछले छह महीने से वह बनारस में ही रह रही थी। इस बीच सोनिया ने हृदय पट्टी में पांच बिस्वा जमीन भी खरीद ली थी। झगड़े के बाद भी सुधीर उससे मिलने कभी-कभी बनारस आता था। पुलिस की पूछताछ में जितेन ने बताया कि सोनिया के प्यार और उसकी जमीन की लालच में आकर उसने सुधीर की हत्या की साजिश रची। इसमें सोनिया ने भी पूरा साथ दिया। दोनों ने पुलिस को बताया कि 17 फरवरी को हृदय पट्टी में सुधीर दीक्षित की हत्या करने के बाद शव को बालू के ढेर में गाड़ दिया था। इसके बाद 18 फरवरी की रात शव को निकाल कर सोनिया की मारुति वैन से उपरौठ के समीप फेंक दिया। पुलिस ने मारुति वैन, एक हंसिया, दो मोबाइल बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में स्वाट प्रभारी अजय सिंह, इंदू प्रकाश गौतम, अजय यादव, अनिरुद्ध और एसओ औराई सुनील दत्त दूबे शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed