फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कहवां के पियर माटी, कहवां के कोदार ...

कहवां के पियर माटी, कहवां के कोदार ...

Tue, 13 Feb 2018 03:12 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
कहवां के पियर माटी, कहवां के कोदार ...
वाराणसी। ‘कहवां के पियर माटी, कहवां के कोदार, कहवां क सात सुहागिन मोटी कोड़े जाए हो...’ ऐसे मंगल गीतों से सोमवार को रेड जोन स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत डॉ. कुलपति तिवारी का आवास गूंज उठा। अवसर था, काशीपुराधिपति की मटमंगरा की रस्म का। बाबा की पंचबदन रजत प्रतिमा का लग्नानुसार मटमंगरा किया गया। इस दौरान महंत आवास में मंगल गीत गूंजते रहे।
विज्ञापन

मटमंगरा की रस्म के बाद विवाह की वेदी तैयार की गई। मटमंगरा की रस्म के दौरान प्रख्यात ठुमरी साम्राज्ञी स्व. गिरिजा देवी की शिष्या ममता शर्मा ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए। महाशिवरात्रि पर मंगलवार को काशीपुराधिपति का विवाहोत्सव मनाया जाएगा। मान्यता यह है कि इस अद्भुत क्षण के साक्षी केवल काशीवासी ही नहीं बल्कि पूरा देवलोक होता है। महाशिवरात्रि पर देवों के देव महादेव की रात की चारों पहर की आरती पूरे विधि-विधान से होती है।
विज्ञापन

एकादशी पर गौने आएंगी गौरा
शिवरात्रि पर बाबा का विवाहोत्सव मनाया जाएगा। फिर रंगभरी एकादशी पर बाबा विश्वनाथ गौरा के गौने की रस्म के लिए निकलते हैं। महंत आवास से बाबा विश्वनाथ, मां पार्वती के रजत विग्रत के साथ भव्य पालकी शोभायात्रा निकलती है। रजत पालकी पर भगवान प्रथमेश भी विराजते हैं। महंत कुलपति तिवारी ने बताया कि इस वर्ष गौने को और भव्यता दी जाएगी। 26 फरवरी को यह पारंपरिक उत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed