{"_id":"5a6257724f1c1b76268b531a","slug":"161516394354-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिगरा स्टेडियम ग्राउंड पर बनेंगी पांच क्रिकेट पिच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिगरा स्टेडियम ग्राउंड पर बनेंगी पांच क्रिकेट पिच
Updated Sat, 20 Jan 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा को रणजी मैचों के आयोजन के हिसाब से विकसित किया जाएगा। यहां राष्ट्रीय स्तर के मैच के लिए तीन के बजाए पांच क्रिकेट पिच तैयार कराई जाएगी। इसके लिए स्टेडियम की सीढ़ियाें को पीछे कर ग्राउंड का दायरा बढ़ाया जाएगा। शुक्रवार को यह जानकारी प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री, पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान ने दी।
स्टेडियम पहुंचे खेल मंत्री ने बताया कि खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मुहैया कराने की तैयारी की जा रही है। रणजी मैचों के लिहाज से स्टेडियम को विकसित करने की कवायद जल्द शुरू होगी। मौजूदा समय तीन पिच यहां हैं। ग्राउंड का दायरा बढ़ाने के बाद दो और पिच बनाई जाएगी। सभी पांच पिच नए सिरे से तैयार कराई जाएंगी। फिर क्रिकेट प्रतियोगिताओं के यहां आयोजन का सिलसिला लगा रहेगा। मंत्रालय की निगरानी में स्टेडियम के विकास से जुड़े कार्य कराए जाएंगे। इसकी डीपीआर तैयार की जा रही है। अगले पांच साल में हमें उत्तर प्रदेश से बेहतरीन खिलाड़ियों की फौज तैयार करनी है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए पुलिस की भर्ती में भी 15 सौ खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और सैफई के लिए चल रहे ट्रायल का भी जायजा लिया। इस दौरान खेल निदेशक आरपी सिंह भी मौजूद रहे।